बाल साहित्य सम्मान हेतु बाल साहित्यकार/ रचनाकार संस्तुति प्रपत्र 06 जून तक भेजें--जिलाधिकारी

बाल साहित्य सम्मान हेतु बाल साहित्यकार/ रचनाकार संस्तुति प्रपत्र 06 जून तक भेजें--जिलाधिकारी

प्रतापगढ 




20.05.2022




रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी



बाल साहित्य सम्मान हेतु बाल साहित्यकार/रचनाकार संस्तुति प्रपत्र 06 जून तक भेजे-जिलाधिकारी



प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया है कि उ0प्र0 हिन्दी संस्थान द्वारा संचालित बाल साहित्य संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत वर्ष 2021 के लिये दस बाल साहित्य सम्मान यथा सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान, सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान, निरंकार देव सेवक बाल साहित्य इतिहास लेखन सम्मान, अमृतलाल नागर बाल कथा सम्मान, शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान, लल्ली प्रसाद पाण्डेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान, डा0 रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान, आचार्य कृष्ण विनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान, जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान एवं उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान के लिये साहित्यकारों/साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुतियॉ आमंत्रित है। प्रत्येक सम्मान की धनराशि इक्यावन हजार होगी। बाल साहित्य सम्मानों हेतु संस्तुति प्रपत्र/आवेदन निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, राजर्षि पुरूषोत्तम टण्डन, हिन्दी भवन, 6 महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज लखनऊ-226001 को 06 जून 2022 तक भेज सकते है। 

उन्होने बताया है कि उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान ‘‘बाल साहित्य सम्मान नियमावली 2015, संस्तुति प्रपत्र तथा सम्मानों से सम्बन्धित अन्य जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.uphindisansthan.in  पर उपलब्ध है और उसमें निर्धारित प्रपत्र भी उपलब्ध है जिन्हें डाउनलोड किया जा सकता है। सम्मानों की संस्तुतियॉ संस्थान की ई-मेल [email protected] पर भी निर्धारित तिथि के भीतर भेजी जा सकती है जिसे संस्तुतिकर्ता को डाक द्वारा मूल रूप में हस्ताक्षर सहित संस्थान को भेजनी होगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *