राशन वितरण में अनियमितता पर भड़का महिला समूह
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 28 January, 2021 19:14
- 528

प्रतापगढ
28.01.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
राशन वितरण मे अनियमितता पर भड़का महिला समूह
राशन वितरण मे अनियमितता को लेकर गुरूवार को प्रतापगढ जनपद के सांगीपुर ब्लाक के पदमाकरपुर पूरे गोविंदराम के महिला समूह की महिलाओं ने आक्रोश जताया। समूह की दर्जनो महिलाओं ने ब्लाक पहुंचकर खण्ड विकास अधिकारी को अनियमितता के बाबत शिकायती पत्र सौंपा। समूह की अध्यक्ष अर्चना ने आरोप लगाया कि गांव मे महिमा महिला समूह की आधा दर्जन सदस्यों को राशन वितरण की जिम्मेदारी दी गई थी। आरोप है कि कोटेदार के घर से राशन उतरने पर समूह को बिना सूचना दिये आंगनबाडी कार्यकत्री राशन उठा ले गयी और उसे बेंच दिया। बीडीओ ने आक्रोशित महिलाओं को जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर श्यामकली, रीता देवी, उर्मिला, जानकी देवी, लखपत आदि रहीं।
Comments