सांगी पुर और उदयपुर मंडल का संयुक्त भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 15 December, 2020 13:11
- 844

प्रतापगढ
15.12.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
सांगीपुर और उदयपुर मण्डल का संयुक्त भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्नातक एम.एल.सी अवनीश कुमार सिंह का राजकुमारी रत्ना सिंह और युवराज भुवन्यू सिंह के निर्देशन में जगह जगह हुआ भव्य स्वागत।भाजपा रामपुर खास के सांगीपुर और उदयपुर मण्डल का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन राजकुमारी रत्ना सिंह और युवराज भुवन्यू सिंह के विद्यालय के प्रिंसिपल हेमन्त सिंह के संयोजन में सांगीपुर के राजमतीपुर में आयोजित हुआ।
साथ ही लखनऊ खण्ड से स्नातक विधायक निर्वाचित हुए भाजपा के इंजी0 अवनीश कुमार सिंह के प्रतापगढ़ प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत और अभिनन्दन किया गया।दोनों मण्डल के समस्त कार्यकर्ताओं के सहभाग से कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में समस्त कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए इंजी0 अवनीश सिंह ने प्रतापगढ़ के मतदाताओं का आभार व्यक्त कियाकार्यक्रम के आयोजक राजकुमारी रत्ना सिंह और युवराज भुवन्यू सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं और किसानों का कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में दोनों मण्डल के समस्त कार्यकर्ताओं सहित भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष सूबेदार सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता शिवप्रकाश मिश्र शेनानी ,के के सिंह,पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह,अभिषेक सिंह मण्डल अध्यक्ष सांगीपुर,पवन तिवारी मण्डल अध्यक्ष उदयपुर ,कमलेश गिरी,विनोद मिश्र ,रोहित सिंह,राजकुमार बरनवाल, किसान नेता विजय बहादुर,आदि रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अशोक मिश्र ने किया।
Comments