आगामी 2022 में प्रदेश में होगी समाजवादी सरकार-- विपिन यादव

आगामी 2022 में प्रदेश में होगी समाजवादी सरकार-- विपिन यादव
पी पी एन न्यूज
खागा/ फतेहपुर
युवा ह्रदय सम्राट समाजवादी पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने जिलाध्यक्ष का पद ग्रहण करते ही जिले के हर गाँव हर नगर एवम कस्बों में पहुँच सपा कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी को चुनावी फतह हाँसिल कराये जाने के लिये कार्यकर्ताओं में जोश भरना शुरू कर दिया है।
बुधवार को यमुना तटवर्ती कस्बे किशनपुर कस्बे में एक बैठक आयोजित कर जिलाअध्यक्ष श्री यादव ने नगर के नये नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अभी से ही आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को फतह दिलाए जाने का आवहन्न किया।
इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कस्बे के लगभग एक सैकड़ा युवाओं को सपा की सदस्यता भी दिलाई।
जिन्होंने आगामी वर्ष 2022 में पार्टी की सरकार बनाने का दम्भ भरते हुए कहा कि फतेहपुर जिले की सभी सीटों में सपा का ही कब्जा होगा।
उन्होंने पूर्व की अखिलेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस क्षेत्र के निवासियों की आवागमन सुगमता के लिये वर्ष 2015 में अपने मुख्यमन्त्री कार्यकाल के दौरान यमुना पुल की स्वीकृति दी थी। जो इस क्षेत्र के विकास की राह खोलेगा। जिसे बी जे पी सरकार ने अपने पंचवर्षीय कार्यकाल पूरे होने के नजदीकी समय आने पर भी पूरा नहीं करा पाई।
जिसका उद्दघाटन आगामी 2022 में सपा की सरकार बनने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आगामी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष( सपा) विपिन यादव, राजेश यादव, राम हरि सोनकर, नव नियुक्त नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, शालू यादव, मो० रहमान, मो० सलीम, परवेज समेत लगभग तीन दर्जन पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा।
Comments