समाजवादी जिलाध्यक्ष ने जायस में चालू की समाजवादी रसोई।

प्रकाश प्रभाव न्यूज
ब्यूरो इसराफील खान
समाजवादी जिलाध्यक्ष ने जायस में चालू की समाजवादी रसोई।
पण्डाल लगाकर कस्बे में वितरित किया गया लंच पैकेट।
अमेठी/जायस कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप में देश प्रदेश के सरकार, समाजसेवी संस्थाये, राजनीतिक दल जन सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। वही जिले में समाजवादी पार्टी के मुखिया के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ने समाजवादी रसोई की शुरुआत की है। विदित हो कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने जायस कस्बे में चलने वाली सपा की रसोई का उदघाटन किये। पण्डाल में आयोजित हो रही रसोई में आने वाले सभी लोगो को लंच पैकेट वितरित किया गया। लोगो से सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करने, घर से जरूरी काम पर ही बाहर निकलने, मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दी गयी। जिलाध्यक्ष ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कहा कि अपने अपने क्षेत्र में जाकर लोगो की मदद करे। कोई भी परिवार भूखा न रहने पाये। यही हमारा लक्ष्य होना चाहिये। जिससे पार्टी के मिशन 2022 में सहायक होगा। इस मौके पर वि स अ छेदी लाल, महताब खान, इसरार अहमद, शरीफ कुरैशी, शकील अहमद, राजू गुर्जर आदि सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजुद रहे।
Comments