समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ते महंगाई से उठाई आवाज
- Posted By: Anil Kumar
- राज्य
- Updated: 25 August, 2020 08:14
- 2916

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी 24/08/2020
रिपोर्ट मुकेश कुमार
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ते महंगाई से उठाई आवाज
कौशाम्बी समाजवादी पार्टी ने यूरिया के अधिक दामों की को बढ़ोत्तरी देखते हुए युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक से तहसील तक नारेबाजी करते हुए पदयात्रा कि और यूरिया खाद की कालाबाजारी और उसके बढ़ते दामों पर अंकुश लगाया जाए। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगारी, महंगाई, पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाया जाए।
ग्रामीण स्तर के बच्चों की पढ़ाई के लिए विद्यालय को समुचित तरीके से चालू किया जाए। कोविड-19 के बीमारी से बचने के लिए अस्पतालों की समुचित व्यवस्था की जाए। विद्यालय बंद होने के कारण छात्रों की फीस माफ किया जाए। इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार सेन, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, मुनेश सरोज,अमरीश सरोज, राजेश्वर यादव, गया प्रसाद सरोज, राजेंश यादव समेत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments