गैस सिलेण्डर व डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों लेकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

गैस सिलेण्डर व डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों लेकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

PPN NEWS

मोहनलालगंज, लखनऊ।  

08.07.2021

गैस सिलेण्डर व डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों लेकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

रिपोर्ट, शशांक मिश्रा


रसोई गैस पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ते दामो को लेकर गुरुवार को निगोहां के मदापुर चौराहे पर हाइवे किनारे सरकार के खिलाफ तहसील अध्यक्ष राजेश रावत के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन ने अपने दर्जनों साथियों के साथ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।


तहसील अध्यक्ष राजेश रावत ने बताया की एक तरफ देश की जनता कोरोना जैसी महामारी से लगे लॉकडाउन में लोगों का रोजगार छिन गया, छोटे-बड़े दुकानदारों व व्यपारियों का व्यपार बन्द होने से उनके सामने आज भरण पोषण में दिक्कतें ही दिक्कतें आ गई। वहीं दूसरी ओर इस सरकार में आये दिन रसोई गैस ,पेट्रोल व डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहें हैं।


जिससे लोगों में अब भुखमरी जैसी दिक्कतें आनी शुरू हो गई हैं। लगातार बढ़ते दामो से लोगों के मुंह से निवाला छिन रहा है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अन्नू यादव, मंडल सचिव मनोज पटेल, मुमताज समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहें।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *