सड़क दुर्घटना में डॉ आंशिक सिंह का निधन
- Posted By: Alopi Shankar
- राज्य
- Updated: 4 October, 2020 21:01
- 942

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ प्रयागराज
रिपोर्टर सुरेश चंद्र मिश्रा
सड़क दुर्घटना में डॉ आंशिक सिंह का निधन
प्रयागराज। त्रिमूर्ति अस्पताल मेजा के मालिक डॉक्टर आंशिक सिंह की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर आंशिक सिंह उर्फ गोलू सिंह कटनी अपने बुआ के घर गए थे। तीन अक्टूबर को घर वापस आने के लिए अपनी बुआ के लड़के के साथ उसी के वाहन से परिवहन निगम की बस पकड़ने के लिए आ रहे थे दुर्भाग्यवश रास्ते में ही सड़क पर एक दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। मेजा थाने के नजदीक ही डॉक्टर आंशिक सिंह का त्रिमूर्ति अस्पताल और रामलीला वाली गली में अनामिका चैरिटेबल नाम से एक क्लीनिक है जहां उनकी माताजी रहती हैं जो क्षेत्र में डिलीवरी स्पेशलिस्ट के नाम से प्रसिद्ध हैं। आज डॉक्टर आंशिक सिंह का शो पहुंचने पर पूरा परिवार दहाड़ मार कर रोने लगा और उनकी माता बेहोश होकर गिर पड़ीं।
डॉक्टर अंकित सिंह की दो पुत्रियां हैं एक की उम्र चार वर्ष और दूसरे की दो वर्ष है। यह मूल रूप से कोरांव थाना के भगतपुर बड़ोखर गांव के रहने वाले हैं पिछले कई वर्षों से मेजा में ही पूरी तरह से कार्यरत है और यही इनकी कर्म भूमि थी। डॉक्टर आंशिक के निधन पर पूरे मेजा क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
Comments