जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 01 अक्टूबर को तहसील सदर में
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 29 September, 2022 21:16
- 658

प्रतापगढ
29.09.2022
रिपोर्ट-- मो.हसनैन हाशमी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 01 अक्टूबर को तहसील सदर में
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल की अध्यक्षता में दिनांक 01 अक्टूबर को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर में किया जायेगा। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन तहसील लालगंज एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील कुण्डा में किया जायेगा, अन्य तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता आयोजित होगा।
इसके अलावा दिनांक 15 अक्टूबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील पट्टी, अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील रानीगंज में एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में किया जायेगा। अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
Comments