वृद्ध महिला को मारा चाकू,महिला हेल्प डेस्क ने नहीं की सहायता

वृद्ध महिला को मारा चाकू,महिला हेल्प डेस्क ने नहीं की सहायता

प्रतापगढ 


28.12.2020


रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी 



वृद्ध महिला को मारा चाकू, महिला हेल्प डेस्क ने नहीं की सहायता 

  


  प्रतापगढ जनपद के थाना मानिकपुर में दम तोड़ रही है  पुलिस अधीक्षक की महिला हेल्प डेस्क व्यवस्था। जमीन के विवाद में पड़ोसियों ने महिला के सिर में चाकू मार दिया। वह रोते हुए थाने पहुंची लेकिन कुछ देर उसे बैठाने के बाद पुलिस ने उसे मामूली विवाद कहते हुए वापस कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत सीओ से की लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर सीओ को शिकायती पत्र देने की जानकारी पुलिस को हुई तो वह मुकदमा दर्ज करने के बाद महिला पर दबाव बनाकर समझौता करवाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाई हुई है। उद्देश्य है महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा हेल्प करना। बावजूद इसके गरीब और लाचार महिलाओं को इससे कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र  के भानापुर, यादवपट्टी की है। गांव की मैकी देवी पत्नी गजाधर को उसके पड़ोसियों ने जमीन के विवाद में चाकू से मार दिया। बचने के लिए वह घर में भागी तो उसे घर में घुसकर मारा गया। बचाव में आयी उसकी बहू की भी पिटाई कर दी गई। वृद्ध महिला रोते हुए मानिकपुर थाने पहुंची। महिला हेल्पडेस्क से सहायता नहीं मिलनेपर उसने शिकायती पत्र बाहर से लिखवाकर दिया। दिन भर बैठाए रखने के बाद शाम को पुलिस ने उसे मामूली विवाद बताकर वापस कर दिया। दूसरे दिन महिला सीओ आफिस पहुंची लेकिन वह नहीं मिले। तीसरे दिन फिर वह सीओ से मिली और अपनी सिर की चोट को दिखाते हुए शिकायती पत्र दिया। सीओ ने मदद करने का आश्वासन दिया। सीओ का आदेश थाने पर पहुंचा तो पुलिस महिला के घर पहुंची और उस पर समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। दो दिन से पुलिस समझौता कराने के चक्कर में पड़ी है। घटना के नौंवें दिन महिला ने फिर से सीओ कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *