रायासे के नगर अध्यक्ष सुघर सिंह यादव मनोनीत, नगरवासियों मे खुशी की लहर

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। जून 22, 2020
रिपोर्ट- राघवेंद्र सिंह यादव करारी
रायासे के नगर अध्यक्ष सुघर सिंह यादव मनोनीत, नगरवासियों मे खुशी की लहर
करारी,कौशाम्बी। करारी कस्बे में रविवार को राष्ट्रीय यादव सेना के पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय यादव सेना के नव नामित नगर अध्यक्ष को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर लोगों ने बधाई दिया।
राष्ट्रीय यादव सेना के प्रदेश अध्यक्ष धनेश यादव के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज यादव के निर्देश पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने करारी कस्बा के किंग नगर मोहल्ला निवासी सुघर यादव को राष्ट्रीय यादव सेना का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। सुघर यादव के संगठन के नगर अध्यक्ष बनने पर कस्बा व क्षेत्र के समर्थकों में खुशी की लहर व्याप्त है। कार्यक्रम के दौरान सुधर यादव ने राष्ट्रीय यादव सेना के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझको दी है। उसको पूरी लगन व इमानदारी से पालन करूंगा। राष्ट्रीय यादव सेना संगठन में यादव समाज को जोड़ने का प्रयास करूंगा। साथ ही उनके हक अधिकारियों की लड़ाई लड़ना ही मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी। इस मौके पर राहुल यादव, राजू यादव, कल्लू यादव, राजकुमार यादव, चुलबुल यादव, विकास यादव एवं काफी संख्या में युवा वर्ग मौजूद रहे।
Comments