राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस संपन्न
- Posted By: Alopi Shankar
- राज्य
- Updated: 5 November, 2020 18:28
- 854

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ प्रयागराज
रिपोर्टर - धनंजय पांडे
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस संपन्न
सोरांव प्रयागराज क्षेत्र के भद्री सब सेंटर में आज गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरांव की तरफ से अधीक्षक डॉ विजय कुमार पाठक व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश मौर्य के निर्देशन में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद तमाम किशोर व किशोरियों को स्वास्थ्य परामर्शदाता ओम सिंह द्वारा विभिन्न प्रकार के बीमारियों के बारे में बताते हुए उनसे बचाव के गुण बताये तथा किशोर व किशोरियों को आयरन की गोली, कैल्शियम की गोली, किशोरियों में सेनेटरी नैपकिन पैड जैसे विभिन्न प्रकार की दवाएं निशुल्क वितरित किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि हर तीन किशोरियों में एक किशोरी एनीमिया की शिकार है और हर दो किशोर में एक किशोर एनिमेकर का शिकार है और हर दो गर्भवती महिलाओं में एक गर्भवती एनिमिया की शिकार है तथा दो बच्चों में एक बच्चा एनिमेटर का शिकार है। इस समस्या का निदान हम तभी कर सकते हैं जब हम अच्छे खान-पान, अच्छे पौष्टिक भोजन वह एक्सरसाइज करें और सुबह मॉर्निंग वॉक करें ।
कार्यक्रम के दौरान तमाम आशाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री ,एनम तथा किशोर, किशोरियाँ उपस्थित रहीं।
Comments