राष्ट्रीय बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने गरीब असहाय मजदूरों को राशन वितरण किया

Prakash Prabhaw News
राष्ट्रीय बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने कोराना वायरस के चलते गरीब असहाय मजदूरों को राशन भोजन आज छठ में दिन भी वितरण किया
अरविंद कुमार गुप्ता जिला क्राइम रिपोर्टर
शाहजहांपुर।
राष्ट्रीय बजरंगदल तिलहर के पदाधिकारियों व समाजसेवियों के सहयोग से आज 6ठवें दिन भी आवश्यकतानुसार धन/राशन/भोजन वितरण का सेवा कार्य किया गया।तिलहर के समाज सेवी व राष्ट्रीय बजरंगदल के पदाधिकारियों द्वारा आज भी मो.खनपुरा, पचासा, गौटिया,मौजमपुर, दिलाजाद,बहादुरगंज ,निजाम गंज व दातागंज में जरूरतमंद लोगों की सूची बनाकर उनके घर-घर जाकर भोजन के पैकेट, राशन सामग्री व सहायता स्वरूप कुछ लोगों की धन से भी मदद की गई।यह सेवा कार्य देर रात 9 बजे तक चला। व्यवस्था में मुख्य रूप से अर्पित गुप्ता युवा नेता, हिमांशु गुप्ता, रजनीश किराना स्टोर, अवधेश कुमार अग्रवाल एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन, अमित गुप्ता एडवोकेट नगर महामंत्री युवा मोर्चा, ब्रजेश राजपूत, अंभुज अग्रवाल ,अंकुर अग्रवाल एडवोकेट, पवन कुमार सभासद, रोहित अग्रवाल, लवी गुप्ता सहित राष्ट्रीय बजरंगदल के जिलाध्यक्ष मनोज कश्यप व ब्लॉक मंत्री दीपक राजपूत सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments