कौशाम्बी में युवा व्यापार मण्डल अध्यक्ष ने किया राशन वितरण

Prakash prabhaw news
कौशाम्बी
रिपोर्टर-रविकांत
कौशाम्बी में युवा व्यापार मण्डल अध्यक्ष ने किया राशन वितरण
50 गरीब असहाय परिवारों को दिया गया राशन सामग्री
कौशाम्बी। जहां देश ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है। और इस लॉक डाउन में लोग खाने पीने के लिए तरस रहे हैं। उसी में एक कौशाम्बी जनपद के ही कुछ समाजसेवी मूरतगंज बाजार के व्यापारी संगठन के सदस्यों ने अपने निजी धन से 50 गरीब असहाय परिवारों को राशन सामग्री वितरण कर एक मिसाल कायम किया है। बस बात यहीं नहीं खत्म होती है इनका कहना है कि अपने क्षेत्र के गरीब असहाय परिवारों को जितना हमारे सक्षम हैं उतना हमें लोग बताएं हम उन तक राशन पहुंचाएंगे कोरोना वायरस महामारी यह वैश्विक बीमारी है। जिसमे हमारा भारत देश भी जूझ रहा है तो उसमें हम पूरा सहयोग करते हैं और हम लक्ष्य बना रखे हैं कि करोना हारेगा तभी भारत जीतेगा।
बांटने वाले व्यापारी समूह में मुख्य रूप से रविकांत केसरवानी व्यापार मंडल अध्यक्ष, शैलेंद्र गुप्ता युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष, मोहम्मद इकबाल उर्फ पप्पू मोबिल आदि हैं।
Comments