अटल स्मृति कवि सम्मेलन में बही राष्ट्रीयता की रसधार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 27 December, 2020 17:23
- 506

प्रतापगढ
27.12.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
अटल स्मृति कवि सम्मेलन में बही राष्ट्रीयता की रसधार
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती स्मृति को लेकर सांगीपुर क्षेत्र के कटरा क्षत्रधारी दूल्हेपुर में कवि सम्मेलन का आयेाजन किया गया। कवि सम्मेलन में विभिन्न विधाओं के कवियों ने रचनांए प्रस्तुत कर कालजयी अटल के व्यक्तित्व पर श्रद्धापुष्प अर्पित किए। कवि सम्मेलन का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। सतेंद्र्र मिश्र मृदुल ने मां सरस्वती की वन्दना प्रस्तुत की। साहित्यकार अर्जुन सिंह ने पढ़ा - आइए कुछ क्षण बिता लें... भी सराही गई। वहीं श्याम शंकर शुक्ल की कविता हमने माना कि नीम बेर नही हो सकती है, नेक इरादों की नीव ढेर नही हो सकती है भी सराही गई। मुख्य अतिथि सांसद संगमलाल गुप्ता ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी देश ही नही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नेता थे। विशिष्ट अतिथि रामानुज दास अनुरूद्धाचार्य ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि कवि समाज और देश को दिशा दिया करते हैं। इस मौके पर आयोजन समिति द्वारा कवियों एवं पत्रकारों को लेखनी सम्मान प्रदान किया गया। कवि गोष्ठी में अनिल त्रिपाठी प्रवात, गजेंद्र सिंह विकट, प्रीती पांडेय, हरिबहादुर सिंह हर्ष, सुरेश नारायण व्योम, आचार्य अनीश देहाती, डाॅ. संगमलाल त्रिपाठी भंवर, गुरूबचन सिंह बाघ, डाॅ. सच्चिदानंद त्रिपाठी, अनूप त्रिपाठी, आशुतोष गिरि, सुरेश संभव, अनूप अनुपम, राधेश पांडेय की रचनांए श्रोताओं ने जमकर सराही। विशिष्ट अतिथि सिंधुजा मिश्र सेनानी ने कार्यक्रम के सफल संयोजन की सराहना की। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता डाॅ. एसके त्रिपाठी व संचालन साहित्यकार सुनील प्रभाकर ने किया। आभार प्रदर्शन संयोजक परशुराम उपाध्याय सुमन व बृजेश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर डाॅ. पुरूषोत्तम शुक्ल, विवेक त्रिपाठी, संजय शुक्ल, शिवशेवक त्रिपाठी, राकेश तिवारी, अशोक पांडेय, डाॅ. बृजेंद्र त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
Comments