मोबाइल शॉप पर काम करने वाली लड़की के साथ हुआ रेप

क्राइम न्यूज़ अपराध समाचार
प्रकाश प्रभाव न्यूज़
लखनऊ
रिपोर्ट, इज़हार अहमद
मोबाइल शॉप पर काम करने वाली लड़की के साथ हुआ रेप
उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के बड़े बड़े दावे करने वाली सरकार के सभी दावे फेल हो रहे है। योगी सरकार की मेहनत पर कुछ लोग पानी फेरने में पीछे नहीं है।
लखनऊ में जहां एक तरफ महिलाओं की सुरक्षा के लिए जगह जगह पिंक बूथ व पिंक पेट्रोल व थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाए गए है ।
मगर उसके बाद भी महिलाएं सुरक्षित नही है । आए दिन लोग महिलाओ को अपनी हवस का शिकार बना रहे है।
लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में मोबाइल की शॉप पर काम करने वाली महिला के साथ उस शॉप का मालिक उस समय रेप करता है जब वह महिला वॉशरूम में होती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमन (काल्पनिक) नाम की महिला 16 जनवरी से नाके थाना क्षेत्र के बिरहाना क्षेत्र में प्रिंस मोबाइल शॉप पर जॉब करने जाती थी।
महिला का आरोप है कि वह 24 जनवरी को वाश वॉशरूम गई तभी पीछे से उस शॉप का मालिक आ जाता है और वॉशरूम के अंदर उसके साथ छेड़खानी करता रहता है। सुमन के लाख मना करने के बावजूद भी दुकान का मालिक प्रिंस जायसवाल उर्फ विक्की उसके साथ जबरदस्ती रेप जैसी संगीन घटना को अंजाम दे देता है।
जब विक्की के घर वालों को इस घटना के बारे में पता चला तो उन लोगों ने सुमन को पैसों के बदौलत खरीदने की कोशिश की लेकिन सुमन व उसके परिवार वालों ने हिम्मत नहीं हारी और उन लोगों ने संबंधित थाना क्षेत्र में सुमन के साथ हुए इस रेप जैसी घिनौनी वारदात के लिए एक तहरीर दे दिया।
जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी हुई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले को दर्ज किया और विक्की को दबोच कर सलाखों के पीछे डाल दिया।
Comments