सर्वसम्मति से रानी देवी बनी कोटेदार

सर्वसम्मति से रानी देवी बनी कोटेदार

प्रतापगढ


09.11.2020



रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी



सर्वसम्मति से रानी देवी बनी  कोटेदार


प्रतापगढ़ जनपद के विकास-खण्ड कुण्डा के ग्राम-पंचायत सरांय-कीरत में कोटे के चयन हेतु खुली बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें ग्राम पंचायत के लगभग सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया।चुनाव कराने आये कुण्डा ब्लॉक के एडीओ कॉपरेटिव-यशवन्त बहादुर सिंह,ग्राम पंचायत अधिकारी-राजमणि,जय प्रकाश निर्मल ने बताया कि कोटा का चयन समूह की महिलाओं के समूह से होगा, सभी महिला समूह सदस्य अपने-अपने समूह की बात रखें।इस समय सराय कीरत ग्राम-सभा में चार समूह वर्तमान में चल रहे हैं।उजाला समूह,शिव भोले समूह,उमंग समूह,जय माँ दुर्गे समूह चारों समूह की महिलाओं ने एक सुर में कहा की जय मां दुर्गे समूह की अध्यक्ष रानी देवी का चयन कोटेदारी में कर दिया जाए, जिसका सभी समूह की महिलाओं ने जोरदार समर्थन किया।इसी के साथ मीटिंग अगली कार्यवाही तक स्थगित कर दी गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान श्रीमती सरुपा देवी एवं उनके पुत्र अखिलेश कुमार यादव उर्फ बच्चा यादव ने सभी ग्राम सभा के सदस्यों का हृदय से आभार प्रकट किया। इस मौके पर शिवमूरत सिंह,रामलाल बीडीसी,मनोज सिंह,शिव कुमार यादव,रामचंद्र पटेल,शिव कुमार सरोज(एडवोकेट),किशन जायसवाल,मनोज सिंह,बुधई पटेल,अशोक सिंह,चौधरी गयादीन,रामसेवक पटेल,राजा बाबू सिंह,भानु सिंह,राम यादव, अशोक सिंह,मथुरा प्रजापति, राजेश सरोज,वीरभान सिंह,पप्पू सिंह,महेंद्र सिंह,राम मूरत यादव, मूलचंद जायसवाल,राज नारायण यादव,राजन जायसवाल,अरविंद सिंह,कल्लू यादव,राजाराम सरोज,संतोष सिंह,हरकेश यादव,प्रहलाद सिंह,तूफान सिंह, भोला यादव,मुन्ना यादव, राजकुमार सिंह,सुमित सिंह,भाई लाल यादव,रमेश सरोज,हरकेश यादव,संदीप वकील,जगलाल प्रजापति,श्री प्रजापति,संजय सिंह, संतोष सिंह,राजू सरोज,राम लखन यादव,महेश यादव,कल्लू सिंह,प्रदीप सरोज,छोटेलाल सरोज,मनबोध सरोज,गुलजारी लाल पटेल,राम सुंदर पटेल,राजेश पटेल,भाई लाल यादव आदि मौज़ूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *