जनक दरबार व परशुराम लक्ष्मण संवाद पर भाव विभोर हुए श्रद्धालु, राम लीला का हुआ भावपूर्ण मंचन
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 30 October, 2020 10:22
- 564

प्रतापगढ
30.10.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
जनक दरबार व लक्ष्मण परशुराम संवाद पर भावविभोर हुये श्रद्धालु, रामलीला का हुआ भावपूर्ण मंचन
प्रतापगढ़ जनपद के के चमरूपुर शुक्लान में हो रही रामलीला में जनक दरबार तथा लक्ष्मण परशुराम संवाद आदि का मंचन देख दर्शक भावविभोर हो उठे दिखे। अवध रामलीला समिति के संयोजन मे आयोजित रामलीला के मंचन का शुभारंभ प्रबंध समिति के सदस्य राम शिरोमणि शुक्ल एवं जय प्रकाश शुक्ल द्वारा किया गया। अतिथियो ने महर्षि विश्वामित्र व श्रीराम लक्ष्मण की आरती उतारी। वहीं आयोजन समिति के संरक्षक स्व.श्री विनोद कुमार ओझा जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया। कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ का प्रसंग अत्यन्त मनोहारी मंचन मे दिखा। रामलीला के आयोजन मे कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। कलाकारों ने जनक दरवार मे सभी राजाओं का आगमन, बाणासुर-रावण संबाद, सभी राजाओं द्वारा धनुष भंग करने का प्रयास, जनक द्वारा अफसोस करना, लक्ष्मण-जनक संबाद, धनुष भंग, परशुराम का समाधि भंग, परशुराम का जनक दरवार मे प्रवेश, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, दशरथ दरबार मे दूत का आगमन, बारात प्रस्थान, जनक द्वारा स्वागत करना, राम-सीता,लक्ष्मण-उर्मिला, भरत-मांडवी, शत्रुघ्न-श्रुत्कीर्ति का विवाह व विदाई होना, अयोध्या में नववधुओं का प्रवेश तथा स्वागत, कौशल्या आदि के द्वारा आरती उतारना दृश्यों पर भी लोग मंत्रमुग्ध दिखे। कलाकारों में मुख्य रूप से पवन कुमार शुक्ला(गोलू), विनय कुमार दूबे, बद्रीनाथ मिश्र, राममनोहर पाल, अतुल ओझा, अनुराग शुक्ला, अनुज पान्डेय, राजेश पटवा, संतोष धुरिया, बच्चा पटवा निशिकांत मिश्रा, अप्पू तिवारी आदि द्वारा सराहनीय मंचन किया गया। इस मौके पर रामराज पान्डेय, वाचस्पति मिश्रा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, अमित शुक्ला, भगवती प्रसाद मिश्र, वीरेन्द्र पान्डेय, लक्ष्मीकान्त पान्डेय, संदीप मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, धीरेंद्र मिश्रा आदि रहे।
Comments