राम का वन गमन का जीवंत दृश्य देख दर्शको के आंखे भर आयी
                                                            राम का वन गमन का जीवंत दृश्य देख दर्शको के आंखे भर आयी
पी पी एन न्यूज
(कमलेन्द्र सिंह)
बहुआ/फ़तेहपुर
नगर पंचायत बहुआ में पांच दिवसीय रामलीला प्रारंभ है सोमवार के दिन कलाकारों द्वारा भगवान राम के राज्याभिषेक कैकेयी का कोप व राम वनवास का रामलीला के दौरान सजीव मंचन किया गया।
बीच-बीच कॉमेडी कलाकार पिंटू ने दर्शकों को खूब हंसाया, मंडली में आई हुई नृत्यांगनाओ ने पर नृत्य करके मंच में शमा बांधे रखा अयोध्या में भगवान राम के राज्याभिषेक की तैयारी की जा रही थी।
राज्याभिषेक से नाराज कैकेयी कोप भवन में चली गईं। राजा दशरथ कैकेयी के पास पहुंचे। कैकेयी ने दशरथ से अपने पूर्व में दिए गए दोनों वचन पूरा करने को कहा।
कैकेयी भरत को राज्याभिषेक राम को चौदह वर्ष का वनवास मांगा। जब कैकेयी नहीं मानी तो दशरथ ने राम को 14 वर्ष का वनवास व भरत को राज्याभिषेक करने को कहा। राम, लक्ष्मण व सीता वनवास के लिए निकले तो नगरवासी विलाप करने लगे।
                                                                    
                                                        
                                                                
                                                                
                                                                
                                                                
            
Comments