थानाध्यक्ष ने की अगवानी, किन्नर समुदाय ने किया श्री राम बरात का स्वागत

थानाध्यक्ष ने की अगवानी, किन्नर समुदाय ने किया श्री राम बरात का स्वागत

PPN NEWS

लखनऊ।

रिपोर्ट, शेरखान


थानाध्यक्ष ने की अगवानी, किन्नर समुदाय ने किया श्री राम बरात का स्वागत 


लखनऊ।

शनिवार निगोहां गांव में स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर से निगोहां कस्बे में हांथी, घोडा, पालकी ऊंट, व बाइक, कारो के साथ भव्य आतिशबाजी कर श्री राम बरात निकाली गयी। जिसमे हिन्दू समुदाय के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय के लोग व किन्नर भी शामिल हुए और हिन्दू- मुस्लिम एकता की मिशाल कायम हुई, बरात में हजारो की संख्या में इलाकाई लोग मौजूद रहे। 


मेला प्रबन्धक लक्ष्मीकांत तिवारी व अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी संकट मोचन हनुमान मंदिर पर दो दिनों का आयोजन हुआ, जिसमे रामलीला व राम बरात का आयोजन किया गया। पहले दिन शुक्रवार को भव्य दीपोत्सव, आतिशबाजी ,धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 


शनिवार को भगवान श्री राम की बरात हनुमान मन्दिर से निकाली गयी और जगह - जगह बरात की अगवानी व जलपान की व्यवस्था भी की गयी। बारात में हाथी घोड़ा पालकी बाइक कार सहित हजारों की संख्या में हिंदुओं के साथ साथ मुस्लिम समुदाय के लोग ने भी शामिल होकर गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की, मेला उपप्रबंधक  अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि यह मेला सैकड़ों  वर्षों से चला आ रहा है वहीं अशोक तिवारी द्वारा  हनुमान मन्दिर पर राम बरात की आगवानी की गयी।


जिसके बाद निगोहां में होटल रामगुलाम, लल्लन शुक्ल, थाना निगोहां, सुरेन्द्र दीक्षित, जावेंद्र तिवारी, अजय सिंह, एस एन टी कालेज,राजीव सैनी, नीशू मिश्र, ने बारात का स्वागत किया। वहीं निगोहां थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने नंगे पांव विधिवत भगवान श्री राम की आरती कर,माला पहना कर मिठाई वितरित करते हुए बारात की अगवानी करके दक्षिणा दी।


कार्यक्रम में पुजारी कृष्ण कुमार शर्मा, मुकेश मिश्र, सन्तोष त्रिवेदी,अनुज त्रिवेदी, अभय दीक्षित प्रधान,राममिलन यादव, विजय अवस्थी, कमलेश त्रिवेदी, अजय मिश्र, लल्लन शुक्ल, मायाराम त्रिपाठी, सुनील त्रिवेदी, सौरभ सिंह, घनश्याम मिश्र,राजीव शुक्ल, विश्वंभर मिश्र, ईशान शुक्ल सहित हजारों लोग शामिल हुए, बरात के बाद शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।


थानाध्यक्ष निगोहां अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि श्री राम बरात हेतु स्थानीय पुलिस बल सहित डेढ़ प्लाटून पीएसी भी तैनात की गई और कार्यक्रम को सकुशल संपन्न करवाया गया।


किन्नरों और मुस्लिम समुदाय के लोगो ने भी किया भगवान राम की बरात का स्वागत 


 निगोहां कस्बे में किन्नर प्रियंका सिंह रघुवंशी, मल्लिका, काम्या व रूही ने बरात का पूजन कर स्वागत किया वहीं  कस्बे में  मुस्लिम समुदाय से मो. खलील, मोइन खान, लाला डी जे, अकील, हफीज,नादिर सब्बीर, एजाज समेत सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए और फूल माला पहनाकर व जलपान करवाकर बरात की अगवानी की।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *