राम पुर बावली व्यापार मंडल के अध्यक्ष चुने गए राजू सिंह, दिनेश कश्यप बने महामंत्री
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 11 January, 2021 18:49
- 609

प्रतापगढ
11.01.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
रामपुर बावली व्यापारमण्डल के अध्यक्ष चुने गए राजू सिंह, दिनेश कश्यप बने महामंत्री
प्रतापगढ़ जनपद के रामपुर बावली उद्योग व्यापारमण्डल के निर्वाचन मे व्यापारी नेता राज बहादुर सिंह राजू अध्यक्ष तथा दिनेश कश्यप महामंत्री चुनें गये। इसके अलावा पदमाकांत तिवारी उपाध्यक्ष तथा प्रदीप मौर्या सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चयनित हुये। उद्योग व्यापार मण्डल की ओर से जिले के चुनाव अधिकारी उदयशंकर दुबे ने निर्वाचित पदाधिकारियों के चयन की घोषणा की। वहीं चुनाव पर्यवेक्षक के रूप मे लालगंज इकाई के कोषाध्यक्ष राजकुमार मिश्र तथा महामंत्री सुनील मोदनवाल ने चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई। चुनाव अधिकारी उदयशंकर दुबे ने व्यापारियों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारिक हितों के लिए संगठन सदैव संघर्ष मे अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राज बहादुर सिंह राजू ने साथी व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी प्रत्येक समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जाएगा। सभा के दौरान उदयशंकर दुबे तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजू समेत पदाधिकारियों का व्यापारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर अरूण सिंह, कोमलचंद्र गुप्ता, श्याम बहादुर सिंह, सोनू मिश्र, इरशाद अहमद, शुभम मोदनवाल, अरविंद कौशल, मो. कयूम, कैलाश कुमार आदि रहे।
Comments