मैं अपनी विधानसभा में हर एक दिव्यांग भाई-बहन को आत्मनिर्भर बनाना चाहता हूँ - डॉ. राजेश्वर सिंह

मैं अपनी विधानसभा में हर एक दिव्यांग भाई-बहन को आत्मनिर्भर बनाना चाहता हूँ - डॉ. राजेश्वर सिंह

PPN NEWS

लखनऊ।

मैं अपनी विधानसभा में हर एक दिव्यांग भाई-बहन को आत्मनिर्भर बनाना चाहता हूँ - डॉ. राजेश्वर सिंह


लखनऊ : दिव्यांग जनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरोजनीनगर विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के आग्रह से युग दृष्टि संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा 'निःशुल्क दिव्यांग जन समग्र पुनर्वास कार्यक्रम' के तहत दिव्यांगजनों हेतु विशाल आंकलन शिविर का शुक्रवार को अवस्थी लॉन, विजय नगर लखनऊ में आयोजन किया गया ।


शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण के लिए भी परीक्षण किया गया।  इस शिविर के लिए  लगभग एक माह से घर - घर जा कर दिव्यांगजनों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था।  7 घंटे से अधिक समय तक चले इस शिविर में  विधायक राजेश्वर सिंह स्वयं उपस्थित रहे साथ ही सभी संस्थाओं के पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारी, मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे, कार्यकर्ता, दिव्यांगजनों सहित जनता इतनी भीषण गर्मी में भी पूरे धैर्य के साथ मौजूद रही जिसके लिए विधायक ने सभी का आभार प्रकट किया।


डॉ राजेश्वर सिंह को सरोजनीनगर का विधायक चुने जाने के बाद उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र में किया गया यह पहला सबसे बड़ा कार्यक्रम था जो दिव्यांगजनों को लेकर किया गया।  यह जनता के लिए विधायक की संवेदनशीलता,  दिव्यांगजनों के वृहद् विकास के लिए उनकी प्राथमिकताओं और कुशल कार्यप्रणाली को दर्शाता है।


कार्यक्रम में दूर - दूर से आई जनता व दिव्यांगजनों  के लिए भोजन - पानी से लेकर अन्य सुविधाजनक चीजों  की व्यवस्था की गई साथ ही सभी दिव्यांगजनों को आने जाने का किराया भी दिया गया ताकि उनको कोई असुविधा न हो ।


कार्यक्रम पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान, सीआरसी लखनऊ,  मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,  जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, दिव्यांगों के लिए राष्ट्रीय कैरियर सेवा केंद्र तथा आर एस शिक्षा समिति कानपुर के सहयोग से सकुशल संपन्न हुआ।


शिविर में दिव्यांगजनों के परीक्षण के बाद  व्यावसायिक प्रशिक्षण, कृत्रिम अंग, व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, ब्लाइंड स्टिक, वॉकर, कान की मशीन, पोलियो कैलिपर्स बौद्विक अक्षम दिव्यांगजनों  हेतु ( एम.एस. आई.ई.डी. किट),वॉक चिकित्सा यन्त्र वितरित किया जायेगा। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी के सहयोग से विकलांग मेडिकल प्रमाण पत्र, रेल पास, बस पास तथा विकलांग कल्याण विभाग के सहयोग से दिव्यांग जनों के आकलन परीक्षण की व्यवस्था की गयी है। परीक्षण के बाद अगली तिथि को सहायक उपकरण व अन्य चीजों का वितरण किया जायेगा।


मंच पर राजेश्वर सिंह ने सर्वप्रथम कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में उपस्थित जनता से खेद प्रकट करते हुए कहा कि आज इतनी भीषण गर्मी में भी आप सब यहां सुबह से उपस्थित हैं  और इस कारण आप लोगों को कुछ असुविधा का सामना भी करना पड़ा है, आप सबका ह्रदय से आभार आगे राजेश्वर सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा सकता था, मगर मैं चाहता था कि सरोजनीनगर क्षेत्र में जितने भी दिव्यांगजन हैं उनकी परेशानियों और ज़रूरतों को मैं जितनी जल्दी जान सकूं और जितनी जल्दी उनके हित में चल रही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का फायदा उन तक पहुंचा सकूं, उतना अच्छा होगा।इसलिए इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया।


राजेश्वर सिंह ने उपस्थित दिव्यांगजनों से वादा किया कि जिन लोगों ने यहां अपना रजिस्ट्रेशन करवा दिया है, उनकी समस्याओं का निवारण उनके घरों तक पहुंच कर किया जायेगा। राजेश्वर सिंह ने उपस्थित जनों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि दिव्यांग होने का यह मतलब नहीं है कि आप किसी तरह कमजोर हैं।


बल्कि कितने ही दिव्यांग लोगों ने अनेक क्षेत्रों में अपने देश का नाम विश्व भर में ऊंचा किया है। आगे राजेश्वर सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि  दिव्यांगजन आत्मनिर्भर होकर समाज की मुख्यधारा में जुड़े जिसकी शुरुआत युग दृष्टि संस्था के साथ मिलकर की जा रही है ।


केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी को बधाई दी व मेयर संयुक्ता भाटिया ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अभी तक इस तरह का सुव्यवस्थित कार्यक्रम नहीं हुआ।  डॉ राजेश्वर सिंह और संस्था द्वारा दिव्यांगजनों को लेकर किए गए इस भव्य कार्यक्रम के लिए बधाई।


बता दें कि सरोजनीनगर से भाजपा  विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह अपनी विधानसभा को सर्वोत्तम बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा जहां आम जन को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है तो वहीं दिव्यांगों को उनके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर आगे बढ़ाने के लिए सरोजनीनगर विधायक लगातार प्रयास कर रहे हैं। डॉ. राजेश्वर सिंह का कहना है कि मैं अपनी विधानसभा में हर एक दिव्यांग भाई-बहन को आत्मनिर्भर बनाना चाहता हूँ।


इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, लखनऊ की महापौर  संयुक्ता भाटिया, पूर्व सांसद रीना चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह चौहान, शंकरी सिंह, शिव शंकर अवस्थी, कौशलेंद्र द्विवेदी , प्रदीप मिश्रा, विमल तिवारी, कमलेश सिंह, राम नरेश रावत के साथ बड़ी संख्या में युग दृष्टि संस्था के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *