साहित्यकार पुस्तक पुरस्कार योजना व दिए जाने वाले सामानों का उठाएं लाभ --जिलाधिकारी
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 25 April, 2022 21:49
- 562

प्रतापगढ
25.04.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
साहित्यकार पुस्तक पुरस्कार योजना व दिये जाने वाले सम्मानों का उठाये लाभ-जिलाधिकारी
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया है कि उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा 38 विधाओं/विषयों पर वर्ष 2021 में प्रकाशित हिन्दी की मौलिक पुस्तकें पुरस्कार हेतु व उ0प्र0 हिन्दी संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष दिये जाने वाले सम्मानों हेतु साहित्यकार/साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुतियॉ 23 मई 2022 तक आमंत्रित की गयी है। उन्होने बताया है कि 38 विधाओं/विषयों पर वर्ष 2021 में प्रकाशित हिन्दी की मौलिक पुस्तकें पुरस्कार हेतु महाकाव्य, खण्डकाव्य, कविता, गीत/मुक्तक, गजल, निबन्ध, नाटक, उपन्यास, कहानी, आलोचना, यात्रा-वृतान्त/संस्मरण/रेखाचित्र/डायरी, आत्मकथा/जीवनी, व्यंग्य, अवधी, ब्रजभाषा, भोजपुरी, बुन्देली, बाल साहित्य आदि है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा वर्ष-2021 में दिये जाने वाले सम्मानों यथा भारत-भारती सम्मान, लोहिया साहित्य सम्मान, हिन्दी गौरव सम्मान, महात्मा गांधी साहित्य सम्मान, पं0 दीनदयाल उपाध्याय सहित सम्मान, अवन्ती बाई साहित्य सम्मान, अटल बिहारी बाजपेयी साहित्य सम्मान आदि है। उन्होने बताया है कि सम्मानों हेतु संस्तुतियॉ एवं पुस्तक/प्रविष्टि सहित पुस्तकें ‘‘पुरस्कार सम्बन्धी’’ शीर्षक से निदेशक उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान राजर्षि पुरूषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन, 6-महात्मा गांधी मार्ग लखनऊ-226001 को भेजी जायेंगी जिसकी अन्तिम तिथि 23 मई निर्धारित है। उन्होने बताया है कि उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान पुरस्कार नियमावली-1997 (यथासंशोधित-2022) संस्तुति प्रपत्र तथा पुरस्कारांं से सम्बन्धित अन्य जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.uphindisansthan.in पर उपलब्ध है और उसमें उपर्युक्त निर्धारित प्रपत्र भी उपलब्ध है जिन्हें डाउनलोड किया जा सकता है। सम्मानों की संस्तुतियॉ संस्थान की ई-मेल directoruphindi@yahoo.in पर भी निर्धारित तिथि के भीतर भेजी जा सकती है जिसे संस्तुतिकर्ता को डाक द्वारा मूल रूप में हस्ताक्षर सहित संस्थान को भेजनी होगी।
Comments