सास्कृतिक दिवस पर लोकनृत्य व गायन का धमाल, हुए पुरस्कृत
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 14 January, 2021 19:08
- 529

प्रतापगढ
14.01.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
सांस्कृतिक दिवस पर लोकनृत्य व गायन का धमाल, हुए पुरस्कृत
प्रतापगढ़ जनपद के विकास क्षेत्र लक्ष्मणपुर स्थित महर्षि विवेकानंद इण्टर कालेज मे गुरूवार को राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत सांस्कृतिक दिवस का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र के बैनरतले आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका ब्लाक की एनवाईबी चांदनी दुबे के संयोजन मे मेधावियो ने लोक नृत्य का प्रस्तुतीकरण कर आयोजन की समां बांधी। लोकगायन मे विशाल यादव, नक्षत्र श्रीवास्तव, राजवेणु, शाश्वत मिश्र, नम्रता गौतम एवं कोमल शुक्ला की टीम को प्रथम स्थान मिला। वहीं अंजली यादव ने द्वितीय तथा श्रेया सिंह व अनन्या मिश्रा के सांस्कृतिक दल को तृतीय स्थान मिला। वहीं लोकनृत्य मे महिमा दुबे प्रथम, अंशिका श्रीवास्तव द्वितीय और आकांक्षा यादव को तृतीय स्थान मिला। साहित्यकार प्रमोद द्विवेदी ने लोक संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्जुन सिंह तथा संचालन आशुतोष शुक्ल ने किया। विद्यालय के प्रबंधक शिव नारायण पाण्डेय ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर रामअभिलाष सिंह, आदित्य उपाध्याय, योगेश पाण्डेय, लक्ष्मण पाण्डेय, अशोक उपाध्याय, आकृति सिंह व सोनम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Comments