प्रियंका के साथ मोना के पारिवारिक करीबीपन की झलक से मगन हो उठा रामपुर खास
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 12 February, 2021 18:22
- 537

प्रतापगढ
12.02.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
प्रियंका के साथ मोना के पारिवारिक करीबीपन की झलक से मगन हो उठा है रामपुरखास
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पड़ोसी जिले प्रयागराज के दौरे मे भी वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना की गांधी नेहरू परिवार से जुडी करीबी साफ झलकी नजर आयी। इससे कार्यकर्ताओं व समर्थको मे खासा उत्साह देखा जा रहा है। यूपी प्रभारी एवं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ विधायक आराधना मिश्रा मोना की प्रयागराज संगम यात्रा तथा सहारनपुर किसान रैली मे दिखी प्रभावी भूमिका को लेकर शुक्रवार को यहां कांग्रेसी गदगद दिखे। मौनी अमावस्या पर संगम स्नान करने गये क्षेत्रीय लोगों तथा कुछ कार्यकर्ताओं ने यहां बताया कि प्रयागराज मे प्रियंका गांधी के दौरे मे पूरे कार्यक्रमों के दौरान क्षेत्रीय विधायक मोना का सियासी रसूख दस जनपथ मे पारिवारिक करीबी का गौरवशाली आगाज लिए दिखा। केन्द्रीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश के दिग्गज पार्टी नेता प्रमोद तिवारी की पुत्री होने के साथ क्षेत्रीय विधायक पार्टी विधानमण्डल दल की नेता भी है। कार्यकर्ताओं मे दिन भर दिखी चर्चा का फोकस प्रियंका गांधी के द्वारा संगम मे डुबकी लगाने से लेकर नाव से अरैल यमुना तट पतवार खेने मे अपने साथ विधायक मोना को बराबर ले रखा था। नाव पर प्रियंका की बेटी मिराया के साथ स्थानीय विधायक मोना का भरोसेमंद साथ देख भी कार्यकर्ता मगन दिखे। वहीं सोशल मीडिया पर भी प्रियंका के दौरे के बाद से ही विधायक मोना के साथ प्रियंका की तस्वीर शुक्रवार को भी छायी दिखी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का दिल्ली से क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना को अपने साथ प्रयागराज लेकर आना और पुनः लेकर दिल्ली निकलना भी स्थानीय कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ा गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रयागराज के दौरे पर आनंद भवन से लेकर महत्वपूर्ण कार्यक्रमों मे जिस तरह से प्रमोद तिवारी से भी राय मशविरा करती दिखीं उससे भी कार्यकर्ता मगन दिख रहे है। गौरतलब है कि कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता के रूप मे विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रदेशव्यापी संघर्ष के तेवर तथा विधानसभा मे कम संख्या बल के बावजूद सरकार को घेरने मे मजबूत विपक्ष की आवाज के रूप मे कांग्रेस को दिये जा रहे तेवर की प्रियंका गांधी लगातार सराहना करती दिखी है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी का विपरीत से विपरीत परिस्थितियों मे दस जनपथ के प्रति भरोसेमंद समर्थन के अलावा विधायक मोना की पार्टी के जनाधार बढाने मे संघर्ष के तेवर से भी सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी भी आराधना मिश्रा मोना को को समय समय पर पारिवारिक दर्जा देते नजर आया करते है। विधायक मोना कैम्प कार्यालय पर हुई कार्यकर्ताओं की बैठक मे भी प्रियंका गांधी के प्रयागराज दौरे की सफलता मे विधायक मोना की भरोसेमंद भूमिका और प्रमोद तिवारी के गंाधी परिवार मे दिखे जिम्मेदार चेहरे को लेकर खुशी जताई गई। बैठक मे मौजूद भगवती प्रसाद तिवारी, केडी मिश्र, संतोष द्विवेदी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आशीष उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह ददन, अशोक सिंह बब्लू, दृगपाल यादव, छोटे लाल सरोज, पप्पू तिवारी, हृदय नारायण मिश्र, सुधीर तिवारी, रामलखन जायसवाल, प्रीतेन्द्र ओझा, शास्त्री सौरभ, मुरलीधर तिवारी, सुधाकर पाण्डेय, रामबोध शुक्ल, भुवनेश्वर शुक्ल, त्रिभु तिवारी, ओम पाण्डेय, अंशुमान तिवारी, दयाराम वर्मा, एबादुर्रहमान, रामकृपाल पासी, पवन शुक्ल, इं. सुनील पाण्डेय, राहुल सिंह, आईपी मिश्र आदि ने विधायक मोना के नेतृत्व मे पार्टी की मजबूती के लिए संघर्ष का संकल्प जताया।
Comments