थाना बारा के निरीक्षक जय प्रकाश शाही के स्थानान्तरित होने से आम जनता में छाई निराशा।

प्रकाश प्रभाव न्यूज प्रयागराज
रिपोर्टर मनोज कुमार मिश्रा बारा
थाना बारा के निरीक्षक जय प्रकाश शाही के स्थानान्तरित होने से आम जनता में छाई निराशा।
प्रयागराज। थाना बारा के निरीक्षक जय प्रकाश शाही के स्थानान्तरित होने से आम जनता में निराशा छा गयी है।जय प्रकाश शाही बहुत अच्छे इंसान के साथ-साथ बहुत अच्छे अधिकारी भी हैं। आज उनके बारा से स्थानांतरित होने पर आम जन-मानस की आँखें नम हैं।बारा की जनता उन्हें हमेशा याद करेगी। बारा में आये दो वर्ष हो गए थे लेकिन कोई भी संभ्रात व्यक्तित को बारा की पुलिस से दुख नही हुआ। मैं एक बार उनसे मिलने गया था उनके शब्द मुझे कभी भी नही भूलेंगे। शाही जीअपने स्टाप के साथ मीटिंग कर रहे थे उनका कहना था कि हमारे क्षेत्र में पुलिस के द्वारा किसी भी गणमान्य व्यक्ति, सम्भ्रांत व्यक्ति तथा गरीबों को किसी ने अपमानित किया तो मैं सबसे पहले विरोध करूँगा और कार्यवाही भी करूँगा। उन्होंने आम जनता के साथ हमेशा न्याय किया है। ऐसे अधिकारी को क्षेत्र की जनता हमेशा याद करेगी। उनके स्थानान्तरण से आम जनता को गहरा दु:ख है।
Comments