प्रयागराज स्थित गंगा और जमुना में लगातार हो रही वृद्धि

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ प्रयागराज
रिपोर्ट - शिव शंकर सिंह
प्रयागराज। गंगा और यमुना के जल स्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। खतरे के निशान तक जल स्तर पहुंचने से पहले ही जिले की समस्त टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। बाढ़ प्रभावित एरिया के नजदीक समस्त स्कूलों एवं राहत शिविरों में साफ-सफाई का काम तेज कर दिया गया है। इस बार लगभग 130 आश्रय स्थल तैयार किए गए हैं। ताकि बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों को उक्त स्थल तक पहुंचाया जाए और उनकी हर तरह से प्रशासनिक मदद की जाए।
Comments