प्रज्ञा मिश्रा संकल्प विद्यार्थी सेवा मंच संस्थान की बनी ब्रांड एंबेसडर
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 29 October, 2020 11:40
- 589

प्रतापगढ
29.10.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
प्रज्ञा मिश्रा संकल्प विद्यार्थी सेवा मंच संस्थान की बनीं ब्रान्ड एम्बेडसर
उत्तर प्रदेश की लोकप्रिय संस्था संकल्प विद्यार्थी सेवा मंच संस्थान की मुख्य कार्यकारणी ने मिर्जापुर की बहुत ही प्रतिभावान प्रज्ञा मिश्रा को ब्रान्ड एम्बेडसर बनाया है। यह संस्था अपने विद्यार्थियों सम्बंधित मोटिवेशनल कार्यक्रम एवं कलाकारों के उत्कृष्ट उत्थान के लिए जानी जाती है। संकल्प विद्यार्थी सेवा मंच संस्थान के संस्थापक विवेक संकल्प ,अध्यक्ष लवलेश पाण्डेय ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। विवेक संकल्प जी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रज्ञा मिश्रा उच्चस्तरीय विचारधारा की इंसान है जो सबके लिए जो अपने दम पर मिर्जापुर में विशेष पहचान बनाई है। उधर प्रज्ञा मिश्रा की बहन युवा नेत्री समीक्षा मिश्रा इस उपलब्धि के लिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपनी तरफ से बहुत सारी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की। इस उपलब्धि समीक्षा मिश्रा, विवेक संकल्प, शिखा पाण्डेय, आकांक्षा वत्स, तुलसी पिल्लई, अनूपा त्रिपाठी, प्रमी पाण्डेय, सौम्या शुक्ला, सौम्या मिश्रा, सौम्या दूबे, आस्था मिश्रा, रिया पाण्डेय, आरती वत्स, पल्लवी राजपूत, नीतू सिंह, पूजा सिंह, शिवानी मिश्रा, अंशिका सिंह एवं अन्य सभी ने बधाई दी।
Comments