किसान मेले में उन्नतिशील खेती तथा योजनाओं पर हुई परिचर्चा, किसानों ने देखी प्रदर्शनी

किसान मेले में उन्नतिशील खेती तथा योजनाओं पर हुई परिचर्चा, किसानों ने देखी प्रदर्शनी

प्रतापगढ 

13.01.2021

रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी 

किसान मेले मे उन्नतिशील खेती तथा योजनाओं पर हुई परिचर्चा, किसानों ने देखी प्रदर्शनी


प्रतापगढ़ जनपद के  सांगीपुर ब्लाक मुख्यालय पर बुधवार को किसान मेले तथा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। किसान मेले का शुभारंभ प्रमुख अशोक सिंह बब्लू व खण्ड विकास अधिकारी शमा सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद जैविक खेती तथा कृषक उन्नयन से जुड़ी कल्याणकारी नीतियों पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख अशोक सिंह बब्लू ने किसानो से उन्नतशील पैदावार के लिए जैविक खेती पर जोर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूमि विकास बैंक लालगंज के अध्यक्ष सूबेदार सिंह ने केन्द्रीय सरकार द्वारा किसानो के हित मे चलाई जा रही योजनाओं का बखान किया। रहमानखेड़ा प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ के वैज्ञानिक डॉ. अनिल जायसवाल ने खेती को उपजपरक बनाए जाने को लेकर किसानो को गुर बताये। कार्यक्रम को राकेश सिंह, डा. विपिन सागर, सत्यव्रत मिश्र, संदीप जायसवाल, राजकुमार सिंह, जियाराम, आदि ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ शमा सिंह व संचालन एडीओ पंचायत आद्या प्रसाद दुबे ने किया। वहीं ब्लाक मुख्यालय पर कृषि विभाग तथा बाल विकास परियोजना एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। प्रमुख एवं बीडीओ ने प्रदर्शनियो का अवलोकन करते हुए सराहना भी की। इस मौके पर संजय बघेल, इं. रमेश शुक्ला, आशुतोष मिश्र आदि रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *