दुष्कर्म के आरोपी 25हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 8 November, 2020 18:02
- 485

प्रतापगढ
08.11.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
दुष्कर्म के आरोपी 25 हजार रुपये के इनामिया को पुलिस ने दबोचा
प्रतापगढ़ जनपद के हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरेजीत उसरा हथिगांव गांव में बीते वर्ष 2019 में गांव के छह लोगों ने मिलकर एक विवाहिता को भगाया था। विवाहिता को आरोपित दिल्ली ले गए थे। वहां पर सभी लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। महिला के पति की तहरीर पर गांव के 6 लोगों के खिलाफ हथिगवां पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म समेत मामलों में मुकदमा दर्ज किया था। विवाहिता से दुष्कर्म के आरोपितों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था। वहीं मामले के एक आरोपित ने खुद को न्यायालय में सरेंडर किया था। वहीं घटना का मुख्य आरोपित प्रमोद सिंह पुत्र लल्लू सिंह पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। उस पर एसपी ने 25000 का इनाम घोषित किया था। पुलिस मुख्य आरोपी प्रमोद सिंह की तलाश कर रही थी लेकिन वह हाथ नहीं लग रहा था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने मुखबिरों का जाल भी बिछाया था। इसी बीच मुखबिर से पुलिस को मुख्य आरोपित प्रमोद सिंह की लोकेशन मिली। इस पर एसओ हथिगवां उदय त्रिपाठी ने बिसहिया के पास से प्रमोद सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
Comments