पेशकार की पत्नी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली,आत्महत्या का किया गया प्रयास

पेशकार की पत्नी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली,आत्महत्या का किया गया प्रयास

crime news, apradh samachar,

PPN NEWS

लखनऊ।  

रिपोर्ट, इज़हार अहमद 

पेशकार की पत्नी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली,आत्महत्या का किया गया प्रयास

लखनऊ- कोतवाली बाजार खाला अन्तर्गत टिकैत राय सचिवालय कॉलोनी एल आई जी 161/11 निवासी कौशल किशोर की पत्नी मधु दीक्षित  जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष है मधु ने अपने आप को रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या का प्रयास किया।


बाजार खाला थाना क्षेत्र में पेशकार की बीवी ने खुद को रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। पुलिस ने पहुंचकर महिला को ट्रामा में कराया है एडमिट जहां पर बताया जा रहा है कि डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज चल रहा है। महिला की उम्र 50 साल बताई गई है साथ ही साथ बताया गया है कि आज सुबह महिला अपने मकान की छत पर पहुंचकर रिवाल्वर से अपने आप को गोली मार ली थी।

महिला द्वारा खुद को गोली मारे जाने मामले में पुलिस ने बताया कि उनके पति जिला अधिकारी कार्यालय में पेशकार के पद पर पहले कार्यरत थे। प्रजेंट टाइम में बताया जा रहा है कि सरोजिनी नगर में मृतका के पति पेशकार के तौर पर काम कर रहे हैं। पुलिस को जैसे ही महिला द्वारा खुद को रिवॉल्वर से गोली मारे जाने की बात पता चली मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए और पूरे मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

वहीं पुलिस द्वारा बताया गया है कि मृतका के वहां कल बर्थडे पार्टी थी। जिसके चलते परिवार वाले सभी घर पर मौजूद थे और आज सुबह जब सभी लोग नीचे बैठे नाश्ता कर रहे थे उसी दौरान बताया गया कि महिला ने छत के ऊपर अपने आप को गोली मार ली। सूत्रों की माने तो पता चला है कि इस मामले में महिला गंभीर बीमारी से त्रस्त थी। जिसकी वजह से हो सकता है कि महिला ने आत्महत्या करने का कदम उठाया हो।

बरहाल रिवाल्वर से गोली मारे जाने मामले में अभी भी ट्रामा सेंटर में महिला जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। और पुलिस लगातार आत्महत्या करने के कारणों की खोज में जुटी हुई है। पुलिस का यह भी कहना है कि जब उसको सूचना दी गई कि महिला द्वारा गोली मारी गई है तब तक परिवार वाले महिला को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंच चुके थे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *