महिला शक्ति एनजीओ की तरफ से गरीब बेसहारा विधवाओं को दिया जा रहा है आजीवन पेंशन
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 6 November, 2020 11:05
- 560

प्रतापगढ
06.11.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
महिला शक्ति एनजीओ की तरफ से गरीब बेसहारा विधवाओं को दिया जा रहा आजीवन पेंशन
महिला शक्ति एनजीओ प्रतापगढ़ द्वारा पूरे जनपद में महिला सशक्तिकरण का मिसाल कायम कर रही है एनजीओ द्वारा महिला कर्मी लोगों को गांव-गांव घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक कर विधवा महिला बेसहारा को आजीवन पेंशन, लाइट बिल, बच्चों को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त यात्रा पास ,पानी का बिल मुहैया कराने के साथ महिला कर्मी महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक रही हैं।
महिला शक्ति एनजीओ प्रतापगढ़ द्वारा गरीब विधवा बेसहारा महिलाओं के मदद के लिए हाथ बढ़ाया है एनजीओ की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अनीता सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष मीनू तिवारी जिलाध्यक्ष एवं जिला के पदाधिकारी गण वर्तमान समय में महिलाओं के समक्ष परेशानी समस्या को दूर करने के उद्देश्य से एनजीओ मे लगन से कार्य कर रहे हैं ।गांव-गांव घर-घर जाकर सर्वे कर गरीब विधवा बेसहारा महिलाओं बच्चों की सूची तैयार करते हैं और महिलाओं को एनजीओ का उद्देश्य और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का पाठ पढ़ाते हैं।
एनजीओ का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब विधवा महिला को आजीवन पेंशन, बेसहारा बच्चों को मुफ्त शिक्षा ,बिजली का बिल, पानी का बिल ,यात्रा पास सहित तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं ।इसी क्रम में एनजीओ द्वारा क्षेत्र के उड़ैयाडीह ,गुलालपुर ,पूरे बेनीराम, सांगा पट्टी, जलालपुर, गंगवार , बख्शीडीह सहित दर्जनों गांव में सर्वे कराकर सूची बनाकर महिलाओं को जागरूक किया गया ।और महिला सशक्तिकरण का पाठ पढ़ाया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष तिवारी ,जिला अध्यक्ष सुधा देबी, जिला महामंत्री अखिलेश मिश्र अधिकारी कर्मचारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Comments