हम रावणा में हुई मारपीट सम्बन्धी प्रकरण में 01 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ
12.03.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
अमरौना में हुई मारपीट संबंधी प्रकरण में 01 अभियुक्त गिरफ्तार
कल दिनांक 11.03.2022 को थाना क्षेत्र जेठवारा के ग्राम अमरौना में कहासुनी के विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को लाठी से मारपीट कर गम्भीर-रूप से घायल कर दिया गया था व पीड़ित पक्ष की मोटर साइकिल को तोड़ दिया गया था। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 55/2022 धारा 307, 504, 506, 427 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।उक्त अभियोग की विवेचना/कार्यवाही के क्रम में थाना जेठवारा के उ0नि0 श्री रवीन्द्र कुमार यादव मय हमराह द्वारा उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त अशोक कुमार तिवारी पुत्र लोकेश तिवारी निवासी श्रीकान्त का पुरवा अमरौना थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़ को ग्राम अमरौना के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -अशोक कुमार तिवारी पुत्र लोकेश तिवारी निवासी श्रीकान्त का पुरवा अमरौना थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़।पुलिस टीम-उ0नि0 रवीन्द्र कुमार यादव मय हमराह थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।

Comments