पीड़ित पक्ष की नही दर्ज हो रही शिकायत, लेनदेन करके छोड़ने का आरोप

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 16/05/2020
रिपोर्ट- राहुल यादव पिपरी
प्रधान के गुर्गों ने गरीब मजदूरों के लड़कों पर हमला, मजदूरों में आक्रोश
पीड़ित पक्ष की नही दर्ज हो रही शिकायत, लेनदेन करके छोड़ने का आरोप
कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के खरसेन का पुरा मजरा बसुहार के ग्राम प्रधान के गुर्गों ने लाठी डंडा व तमंचा से लैस होकर दबंगई के बल पर गरीब मजदूरों के लड़कों को बकरी चराते समय ईटा न लदने पर इन दबंगों ने गरीब मजदूरों के बच्चों को जमकर मारपीट कर दिया। मामले की सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दे दी है।
जानकारी के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के खरसेन का पुरवा मजरा बसुहार गांव निवासी राजीव पुत्र दशरथ लाल, राहुल पुत्र भैया लाल, कमली देवी पत्नी मुन्नी लाल, विकास पुत्र बाबू लाल, अजय पुत्र अमृत लाल आज अपने घर से कुछ दुरी पर सरकारी ट्यूबवेल के पास बकरी चरा रहे थे। इसी बीच प्रधान के गुर्गों ने ईट लदवाने की बात किया तो ईंट लादने से मना करने को लेकर विपक्षी पंकज मिश्रा, अंकित मिश्रा पुत्र जय नारायण मिश्रा व आकाश कुशवाहा पुत्र अमृतलाल कुशवाहा शुभम दुबे पुत्र बाबूलाल दूबे राम प्रसाद त्रिपाठी पुत्र कामता प्रसाद त्रिपाठी निवासी गण बसुहार आदि सभी लोग एक साथ गरीब मजदूरों के लड़कों को जमकर मारा-पीटा है। आरोप है कि ग्राम प्रधान के शह पर सभी दंबगों ने तमंचा भी लेकर आए थे लेकिन पुलिस के पहुंच जाने से हमलावर छुप गए हैं।
मामले की तहरीर थाने में दी गई है वही पपीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस आरोपीयो को पकड़ कर थाने लाई थी लेकिन कुछ दलालों के सक्रिय होने से लेनदेन कर सभी आरोपियों को छोड दिया। पुलिस की इस कार्यशैली से पीड़ित परिवारों में काफी आक्रोश है साथ ही मुकदमा नही दर्ज कर रहे है।
Comments