पेट्रोल पंप कर्मचारी को मार दी गोली।

पेट्रोल पंप कर्मचारी को मार दी गोली।

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ 

रिपोर्टर :ज़मन अब्बास 

दिनांक :07/11/2020

प्रयागराज : पेट्रोल पंप पर दिन भर कामकाज के बाद शाम को कन्हई लाल (40) बच्चों के बीच घर जा रहा था। मगर, बाइक सवारों के तमंचे से निकली गोली ने उसे हॉस्पिटल पहुंचा दिया। मऊआइमा ख्वाजा गांव नई बस्ती के पास गोली लगते ही वह साइकिल लेकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही लोगों की उस पर नजर पड़ी। लेकिन लोगों के देखते ही देखते तमंचा लहराते हुए बाइक सवार भाग निकले। सूचना मिलते ही फौरन फोर्स के साथ सीओ सोरांव मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में उसे सीसीएचसी ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। यहां देर रात तक उसकी हालत गंभीर बनी रही।

ड्यूटी से लौट रहा था घर। 

मऊआइमा के शीतलपुर गांव निवासी कन्हई लाल ब्लॉक बाजार स्थित पेट्रोल पम्प पर काम करता है। रोज की वजह वह शुक्रवार को ड्यूटी के बाद वह साइकिल से घर जा रहा था। नई बस्ती के पास जैसे ही पहुंचा दो बाइक सवारों ने ओवरटेक कर उसे रोकने की कोशिश की। कन्हईलाल ने बचकर निकलने की कोशिश की। इतने में बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने कमर से तमंचा निकाला और उसके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही खून से तर-ब-तर होकर कन्हई लाल जमीन पर गिरकर पड़ते लगा। यह सब देख आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। वह पहुंचते इसके पहले हमलावर बाइक लेकर भाग निकले। पुलिस पहुंची और घायल कन्हई लाल को सीएचसी मऊआईमा ले गई। मरहम पट्टी बाद उसे डॉक्टरों ने उसे एसआरएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया। यहां देर रात तक उसकी हालत गंभीर बताई गई।

कन्हई लाल के ऊपर करीब डेढ़ साल पहले भी हमला हुआ था। हालांकि वह किस्मत का धनी था कि मौत को मात देने में सफल रहा। इस हमले की पीछे की वजह जमीन का विवाद बताया गया था। बात पुरानी हो गई तो कन्हई लाल भी निश्चिंत हो गया था। उसकी यही निश्चिंतता शुक्रवार को उस पर भारी पड़ गई।

घायल को हॉस्पिटल भेज दिया गया है। उसकी हालत अब ठीक है। हमलावरों की तलाश में चेकिंग की जा रही है। परिवार वालों से मिलने वाली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-रामकेवल, प्रभारी निरीक्षक मऊआईमा

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *