बदले की आग में वहशी बने पति ने पत्नी व बेटी को जिन्दा जलाया

बदले की आग में वहशी बने पति ने पत्नी व बेटी को जिन्दा जलाया

crime news, apradh samachar,

पी पी एन न्यूज

बदले की आग में वहशी बने पति ने पत्नी व बेटी को जिन्दा जलाया


(कमलेन्द्र सिंह)

05.07.2021, फतेहपुर।
ललौली थाना क्षेत्र के ललौली कस्बे के सोनार गली मुहल्ला निवासी पत्नी द्वारा घर से निकाले जाने पर बदले की आग में झुलस रहे वहशी बने दरिन्दे पति ने अपनी वृद्धा पत्नी व विवाहित पुत्री को जिन्दा जला दिया। पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकी पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गई। आरोपित पति को पुलिस ने उसके गाँव से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार ललौली कस्बा निवासी फूलचन्द्र सक्सेना जो कि कपड़ो की फेरी लगाता था। जिसका चाल चलन ठीक नहीं था। जिसके चलते उसके पिता हमेशा उससे परेशान रहते थे। पिता ने इस डर से की उनके मरने के बाद बेटा कहीं उनके घर को बेंच ना दे। पिता ने अपना पुश्तैनी मकान बहू शुशीला देवी के नाम कर दिया। जिसके तीन बेटी प्रेमलता, गुड्डन, रजनी व एक बेटा विनोद है।
पिता द्वारा बहू शुशीला के नाम मकान कर देने से आरोपित पति फूलचन्द्र सक्सेना अपनी पत्नी से आये दिन झगड़ा करता था। इसी बीच बड़ी बेटी प्रेमलता व गुड्डन की शादी हो गई थी।
पति पत्नी के बीच विवाद इस कदर बढ़ा की पत्नी शुशीला देवी ने पति फूलचन्द्र को घर से निकाल दिया। जो कि अपनी बड़ी बेटी प्रेमलता के साथ उसकी ससुराल में जाकर रहने लगा।
इसी बीच सबसे छोटी बेटी रजनी की भी शुसीला देवी व मंझली बेटी गुड्डन ने पति व बड़ी बेटी की मर्जी के खिलाफ शादी तँय कर दी थी। जिससे पहले से बदले की आग में झुलस रहा आरोपित पति फूलचन्द्र पत्नी और मंझली बेटी गुड्डन से और भी खुन्नस रखने लगा। जिसके चलते बीती रात लगभग एक बजे आरोपित फूल चन्द्र चुपके से अपने घर मे घुस गया। जिसने बेटी रजनी की शादी का विरोध जताते हुए पत्नी शुशीला व मंझली बेटी गुड्डन से झगड़ा करते हुए शादी के लिये मना करने की बात कही। जिससे दोनों ने साफ इंकार कर दिया बेटी गुड्डन अपनी माँ शुशीला देवी को लेकर छत पर सोने चली गई।
तभी बदले की आग में झुलस रहे आरोपित पति फूलचन्द्र ने पत्नी शुशीला देवी (65 वर्षीय) व विवाहिता पुत्री गुड्डन (28) वर्षीय के ऊपर सोते समय पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया। और मौके से फरार हो गया।
दोनो माँ बेटी चीखपुकार करते हुए छत में इधर उधर दौड़ने लगी। जिस पर बगल में सो रहे बेटे विनोद व रजनी की नींद खुल गई। जो कि माँ व बहन को आग का गोला बना देखकर करुण क्रन्दन करने लगे।
शोर सुनकर घटनास्थल पर पहुँचे पड़ोसियों ने आग का गोला बनी दोनो मां बेटी की किसी प्रकार आग बुझाकर। दोनों को गम्भीर घायल व अचेतावस्था में आनन फानन निजी साधन की सहायता से इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरी परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने माँ शुशीला देवी(65)वर्षीय को मृत घोषित कर दिया। जबकी गम्भीर रूप से घायल बेटी गुड्डन की चिंताजनक हालत को देखकर प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट के लिये रिफर कर दिया।
मृतका के पुत्र विनोद की दी हुई तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्यारोपी आरोपित( पति) फूलचन्द्र सक्सेना के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
वहीं हत्या रोपित (पति) की गिरफ्तारी को लेकर तत्त्परता दिखाते हुए पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए आरोपित पति को घटना के कुछ घण्टों बाद ही उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
जिसने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए पुलिस को बताया कि उसे अपने किये हुए पर तनिक भी पछतावा नहीं है।
वहीं आकस्मिक घटित घटना की खबर लगते ही मृतका के स्वजनों व रिश्तेदारों में हाहाकार मच गया। व घटना के बाद से पूरे मुहल्ले में मातम छाया रहा।
मुहल्लेवासी अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच सँघर्ष रत गम्भीर रूप से घायल बेटी गुड्डन की जान की सलामती की मन्नत माँगते रहे।
मामले के बावत एडिशनल एस पी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपित पति फूल चन्द्र निषाद निवासी ललौली कस्बा मुहल्ला सुनार गली को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *