सोरांव पुलिस द्वारा पशु तस्कर गिरोह को गिरफ्तार किया गया

सोरांव पुलिस द्वारा पशु तस्कर गिरोह को गिरफ्तार किया गया

क्राइम न्यूज़, अपराध समाचार 

प्रकाश प्रभाव न्यूज़

प्रयागराज

रिपोर्ट - हेमंत कुमार पांडे

सोरांव पुलिस द्वारा पशु तस्कर गिरोह को गिरफ्तार किया गया 

प्रयागराज/सोरांव थाना अंतर्गत जहां प्रयागराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व गंगा पार पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी सोराम अशोक वेंकट के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने हेतु वाहन चेकिंग अभियान के साथ ही साथ क्षेत्र के अन्य संगीन धाराओं में वांछित अपराधियों पर नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है।

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के ही वीरान जंगल डीहवा में तस्करी करने वालों  गिरोह की सूचना मिली कि वहां पर तस्कर गिरोह मौजूद हैं। इसकी सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन करते हुए चारों तरफ से वीरान जंगल इलाके की घेराबंदी करते हुए पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई जहां गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में प्रेमचंद उर्फ मक्खन पुत्र सूरज बली पांडे 45 निवासी जादव पुर थाना सोरांव दूसरा मूलचंद उर्फ नन्हे पुत्र जगत बहादुर निवासी जादवपुर थाना  सोराम तीसरा अमित कुमार यादव उर्फ हवलदार पुत्र बाबूलाल यादव 45 निवासी  इमामकुली पुर  थाना  सोराम चौथा ओम प्रकाश पटेल पुत्र भगवानदीन पटेल  50 निवासी जादवपुर थाना सोरांव व पांचवा दीपचंद यादव पुत्र स्वर्गीय राम सहाय 54 निवासी इमाम कुली पुर थाना सोरांव की गिरफ्तारी की गई, जबकि फरार अभियुक्तों में अरशद पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम मुबारकपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज भी शामिल है। 

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अभियुक्तों की तलाशी लेने पर दो बैल तीन गाय वा चार जिंदा देसी बम दो लोहे के चापर एक लाठी एवं एक कार्बन कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया। गौरतलब है कि जहां गिरफ्तार किए गए अभियुक्त गणों की आपराधिक इतिहास के बारे में बताया गया कि प्रेमचंद उर्फ मक्खन पुत्र सूरज बली पांडे का लगभग दर्जनों मुकदमा  सहित निम्न संगीत धाराओं में थाना सोरांव व थाना होलागढ़ में गैंगस्टर का मामला भी पंजीकृत है जबकि अन्य अभियुक्त गणों का आपराधिक इतिहास गवाह है कि विस्फोटक पदार्थ पशु क्रूरता गोवध निवारण अधिनियम में भी वांछित बताया जाता है। बताते चलें कि सोराम पुलिस द्वारा  निम्न संगीन धाराओं में वांछित चल रहे उपरोक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि ही मानी जाएगी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धनंजय कुमार सिंह संतोष कुमार सिंह गिरीश चंद्र राय  जन्मेय कुमार,  हेड कांस्टेबल रामाशीष यादव  कांस्टेबल करन कुमार गंभीर कुमार सौरभ सिंह थे। जहां सोराम पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियुक्तों के खिलाफ पशु क्रूरता विस्फोटक पदार्थ गोवध निवारण अधिनियम सहित  कई  संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *