प्रयागराज :गंगा किनारे दफन शवों को नोंच खा रहे कुत्ते।

प्रयागराज :गंगा किनारे दफन शवों को नोंच खा रहे कुत्ते।

प्रकाश प्रभाव न्यूज़

रिपोर्टर :जाफरी

दिनांक :19/05/2021

प्रयागराज :कोरोना महामारी  लोगों की जिंदगी छीन रहा है तो प्रशासन की घोर लापरवाही से मरणोपरांत शव की दुर्दशा हो रही है। शृंग्वेरपुर के गंगा घाट पर दफनाए गए शवों को कुत्ते नोचकर -खा रहे हैं। इस हृदय विदारक दृश्य को देखकर लोग विचलित हो रहे हैं। जबकि प्रशासन का दावा है कि घाट पर पीएसी तैनात कर दी गई है।

कोरोना की दूसरी लहर ने भारी तबाही मचा दी है। संक्रमित लोगों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि के साथ मरने वालों की संख्या भी डराने वाली है। रोजाना गंगा के विभिन्न घाटों पर सैकड़ों शव जलाए और दफनाए जा रहे हैं। जो शव जलाए जा रहे हैं उसका तो अवशेष गंगा में प्रवाहित हो जाता है लेकिन जो शव दफनाए जा रहे हैं उसकी दुर्दशा हो रही है। घाटों पर रखवाली न होने से कब्र खोदकर कुत्ते और सुअर शवों को नोचकर -खा रहे हैं। बुधवार को शृंग्वेरपुर घाट पर यह दृश्य जिसने भी देखा, बहुत दुखी हुआ। अपने परिजनों के अंतिम संस्कार में आए लोगों ने कहा कि सरेआम कुत्ते और सुअर दफनाए गए शवों को खा रहे हैं, लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है।

वायरस के प्रहार से जिंदगी खो रहे लोगों के लिए मोक्ष भी मुश्किल हो गया है। कहा जाता है कि मृत्यु के बाद सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। सांसारिकता के तमाम उतार-चढ़ाव यहीं रह जाता है, व्यक्ति का शव सामाजिकता का बाना धारण कर लेता है। लेकिन शृंग्वेरपुर के गंगाघाट का दृश्य इस मान्यता को झुठलाता प्रतीत हो रहा है। प्रशासन और पुलिस की घोर लापरवाही से शव असुरक्षित हैं और लोग उसे क्षत-विक्षत होते अपनी आंखों से देखने के लिए विवश हो रहे हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *