पूर्वदशम छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित, 1054 छात्र छात्रा लाभाविन्त

पूर्वदशम छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित, 1054 छात्र छात्रा लाभाविन्त

प्रकाश प्रभाव न्यूज़



कौशाम्बी। 02/10/2021



मिथलेश कुमार (मोनू साहू)

असि0 ब्योरों कौशाम्बी



पूर्वदशम छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित, 1054 छात्र छात्रा लाभाविन्त



कौशाम्बी। आज 2 अक्टूबर को समाज कल्याण विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण दिवस का आयोजन किया गया। 


जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किये। 


कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी गर्ल्स इंटर कालेज भरवारी, धर्मा इंटर कालेज कड़ा, श्री दुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा, विट्ठल भाई पटेल इंटर कालेज उदहिन एवं दिलीप सिंह इंटर कालेज बाकरगंज गोराजू के छात्र-छात्रायें उपस्थित थीं।


समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि निदेशालय स्तर से अनु0जाति पूर्वदशम छात्रवृत्ति के 431 छात्र-छात्राओ को लाभान्वित किया गया है। इसी प्रकार सामान्य वर्ग पूर्वदशम छात्रवृत्ति के कुल 94, अन्य पिछड़ा वर्ग पूर्वदशम छात्रवृत्ति के 496 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 33 छात्र-छात्राओ को लाभान्वित किया गया है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *