पूर्व सपा विधायक विजमा यादव के भाई राम लोचन यादव के घर पर चलेगा प्रशासन का बुल्डोजर

पूर्व सपा विधायक विजमा यादव के भाई राम लोचन यादव के घर पर चलेगा प्रशासन का बुल्डोजर

(काल्पनिक फोटो) 

prakash prabhaw news

प्रयागराज

पूर्व सपा विधायक विजमा यादव के भाई राम लोचन यादव के घर पर चलेगा प्रशासन का बुल्डोजर


प्रयागराज में अपराधियों और भू माफियाओ के खिलाफ पुलिस और प्रशासन का एक्शन लगातार जारी है।अतीक़ अहमद,दिलीप मिश्रा ,राजेश यादव,बच्चा पासी के बाद आज पूर्व सपा विधायक विजमा यादव के भाई राम लोचन यादव की अवैध संपत्तियों पर सरकारी बुल्डोजर चलेगा।

राम लोचन यादव के धूमन गंज के कन्हई पुर में मकान  और गेस्ट हाउस को ध्वस्त किया जा रहा है। आरोप है कि राम लोचन ने अपने आपराधिक रसूख का इस्तेमाल करके कुछ सरकारी जमीन पर तो कब्ज़ा किया ही और बिना अनुमति के नक्शा पास कराए  निर्माण करा लिया।

राम लोचन यादव पर धूमन गंज के अलावा कई अन्य थानों में हत्या हत्या के प्रयास रंगदारी मारपीट धमकी देने और ज़मीन कब्जे के दर्जनों मामले दर्ज है। योगी सरकार में साल 2017 में इलाहाबाद के भू माफियाओ की लिस्ट बनी थी जिसमे इसका आठवें  नम्बर पर इसका नाम था। राम लोचन सपा से भी जुड़ा था ।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *