पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने पड़ोसी युवक को गोली मारकर किया घायल

पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने पड़ोसी युवक को गोली मारकर किया घायल

पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने पड़ोसी युवक को गोली मारकर किया घायल

आरोपी पिता पुत्र को मय लासेन्सी बन्दूक के साथपुलिस ने किया गिरफ्तार

पी पी एन न्यूज

 खागा/ फतेहपुर 

किशनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सेमरिया गाँव मे बीती शाम पुरानी रंजिश को लेकर दबंग पिता पुत्रों ने अपने पड़ोसी एक लगभग 28 वर्षीय युवक को लाइसेंसी एकनाली बन्दूक से गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। जो कि अराजकता फैलाते हुए ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल पैदा करने के लिये कई राउण्ड हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गये थे।

स्थानीय पुलिस ने गोली काण्ड के दोनों आरोपियों पिता पुत्रों को ताबड़तोड़ दबिश देते हुए उनके गाँव के किनारे स्थित यमुना नदी के घाट किनारे से मय लाइसेंसी बन्दूक व पाँच खोकों के साथ गिरफ्तार कर लिया जो कहीं भागने की फिराक में थे।

जानकारी के अनुसार बीती शाम मनीपुर सेमरिया गाँव निवासी चन्द्रशेखर यादव का अपने पड़ोसी सदा सिंह व उसके पुत्र अम्बोल सिंह से पुरानी किसी रंजिश को लेकर कहासुनी होने लगी। धीरे धीरे दोनो के बीच विवाद इस कदर बढ़ा की नौबत मारपीट तक आ गई।

विवाद बढ़ता देख घटना स्थल के पास मौजूद चन्द्रशेखर यादव का लगभग 22 वर्षीय पुत्र गोलू यादव  अपने पिता को विवाद करने से रोंकने लगा। इसी दौरान आरोपी सदाशिव अपने घर से लाइसेंसी एकनाली बन्दूक ले आया। जिसने    को निशाना बनाते हुए फायर झोंक दिया। जिस पर अम्बोल अपना बचाव करने के लिये बैठ गया। जिससे गोली चन्द्रशेखर  के ऊपर से निकल गई। 

तभी पास में खड़े आरोपी सदा सिंह के पुत्र अम्बोल ने अपने पिता से बन्दूक लेकर चन्द्रशेखर के नजदीक खड़े उसके पुत्र गोलू को निशाना बनाते हुए जान से मारने की नीयत से एक फायर झोंक दिया। जिस पर गोलू ने अपना दाहिना हाँथ आगे कर लिया। जिससे गोलू के दाहिने हाँथ के पंजे के चीथड़े उड़ गये।

और वो गम्भीर रूप से घायल हो गया। 

घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने घायल घायल गोलू को निजी साधन की सहायता से इलाज के लिये अस्पताल भेजवाया।

दोनो दबंग आरोपी पिता पुत्रों ने अराजकता फैलाते हुए ग्रामीणों के बीच दहशत फैलाने के लिये गोलू के घायल होने के बावजूद भी अपने दो पड़ोसी समर्थक लाइसेंस धारकों के साथ मिलकर कई राउण्ड हवाई फायर भी किये। जो कि पुलिस के पहुँचने से पहले मय लाइसेंसी मौके से फरार हो गये।

गोली काण्ड की सूचना पाकर सी ओ अंशुमान मिश्रा ने भी घटना स्थल में पहुँचकर घटनास्थल का  बारीकी से निरीक्षण व ग्रामीणों के बीच गोलीकाण्ड की असली वजह की जानकारी हाँसिल कर थानाध्यक्ष पंधारी सरोज को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिये। 

जिनके आदेशनुपालन में थानाध्यक्ष पंधारी सरोज ने अपने हमराहियों के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए गोलीकाण्ड के दोनों आरोपी पिता पुत्रों सदा सिंह व अम्बोल सिंह को उसके गाँव के नजदीक स्थित यमुना नदी किनारे से मय घटना में प्रयुक्त एकनाली बन्दूक व पाँच कारतूस के खोकों समेत गिरफ्तार कर लिया।

हलांकि भले ही पुलिस ने दोनों आरोपित पिता पुत्रों को तत्तपरता दिखाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन यदि ग्रामीणों की मानें तो दोनों पक्षों के विवाद की वजह पुलिसिया कार्यशिथिलता व बेपरवाही भी है। क्यों कि ग्रामीणों के अनुसार बीते कुछ दिनों पूर्व भी आरोपितों ने घायल गोलू के भाई के ऊपर भी प्राणघातक हमला किया था।

जिस पर घायल के परिजनों ने स्थानीय पुलिस को आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी।

किन्तु स्थानीय पुलिस ने बजाय आरोपितों के खिलाफ कोई सख्त कार्यवाही करने के आरोपितों से सांठगांठ कर उनका बचाव करते हुए दोनों पक्षों का महज शांति भंग की मामूली धारा में चालान कर दिया।

जिससे मनबढ़ होकर आरोपितों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे डाला।

जो कि एक गम्भीर जाँच का विषय है।

मामले के बावत सी ओ अंशुमान मिश्रा ने बताया कि घायल के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दोनो आरोपी पिता सदा सिंह व पुत्र अम्बोल निवासी पहाड़पुर मजरे सेमरिया को मय लाइसेंसी बन्दूक के गिरफ्तार कर लिया गया है।

जिनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *