पंडालों में दुर्गा पूजा की धूम-धाम
- Posted By: Alopi Shankar
- राज्य
- Updated: 20 October, 2020 21:33
- 890

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ प्रयागराज
रिपोर्टर - राजीव आनंद
पंडालों में दुर्गा पूजा की धूम-धाम
फूलपुर/प्रयागराज। ग्राम सभा हैबतपुर के अजेहरा ग्राम में नव दुर्गा पूजा समिति में आज सैनिटाइजर एवं मास्क का वितरण नवदुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष श्री विजय कुमार पटेल एवं समस्त पदाधिकारियों के द्वारा किया गया तथा सभी भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए जानकारी दी गई। आसपास के क्षेत्रों में नवरात्र के चौथे दिन मंगलवार को माता कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन किया गया। पंडालो में स्थापित मां दुर्गा के जयकारों से क्षेत्र गूंज रहा है। इस मौके पर लोगों को दुर्गा सप्तशती का पाठ भी करते देखा गया। वर्ष में दो नवरात्रि होती है चैत्रीय व शारदीय नवरात्रि। जिसके बारे में लगभग सभी लोग जानते हैं। इसमें भी शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। मंगलवार को शारदीय नवरात्र का चौथा दिन था। पंडालो में स्थापित मां दुर्गा की पूजा लोग कोविड 19 का पालन करते हुए विधि-विधान से कर रहे है। सुबह शाम को भक्तों की काफी भीड़ जुट रही है।
Comments