पुलिस से प्रताड़ित महिलाओं ने धरना प्रदर्शन कर मांगा न्याय

पुलिस से प्रताड़ित महिलाओं ने धरना प्रदर्शन कर मांगा न्याय

प्रकाश प्रभाव न्यूज 

कौशाम्बी । 9 नवम्बर 2020

रिपोटर-राहुल यादव पिपरी 

पुलिस से प्रताड़ित महिलाओं ने धरना प्रदर्शन कर मांगा न्याय


सामूहिक दुराचार से पीड़ित युवती के साथ थाने पहुंचने पर उपनिरीक्षक ने किया अश्लील हरकत नही मिला न्याय

कौशांबी चरवा थाना पुलिस से प्रताड़ित महिलाओं ने जनपद मुख्यालय मंझनपुर के डायट मैदान में धरना प्रदर्शन कर प्रशासन से न्याय मांगा है धरना स्थल पर बैठी चरवा थाना क्षेत्र के तेलियन का पूरा मजरा बल करनपुर की पीड़ित महिला का कहना है कि उसके साथ 10 अक्टूबर की रात्रि 11:00 बजे गांव के ही लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था पीड़ित महिला का कहना है कि जब इस मामले को लेकर वह चरवा थाने पहुंची तो चरवा थाने के उपनिरीक्षक वीर प्रताप सिंह द्वारा पीड़ित महिला के साथ बंद कमरे में मारपीट किया गया उसके वस्त्र उतार दिए जाने के बाद उप निरीक्षक ने महिला के साथ रेप का प्रयास किया उसके नाजुक प्राइवेट अंगों से उप निरीक्षक पर खेलने का आरोप है इस घटना को अभी तक पुलिस ने नहीं दर्ज किया है जिस पर पीड़ित महिलाओं ने जनपद मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की है महिलाओं की मांग है कि आरोपी उपनिरीक्षक को तत्काल बर्खास्त किया जाए और सामूहिक रेप की घटना को दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *