पुलिस प्रशासन ने ओवर लोड मोरंग परिवहन के खिलाफ चलाया अभियान

पुलिस प्रशासन ने ओवर लोड मोरंग परिवहन के खिलाफ चलाया अभियान

पुलिस प्रशासन ने ओवर लोड मोरंग परिवहन के खिलाफ चलाया अभियान

पी पी एन न्यूज

खागा/फतेहपुर

पुलिस प्रशासन के लाख प्रयासों व आये दिन ओवर लोड मोरंग परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के बावजूद भी किशनपुर थाना क्षेत्र की मंझगवा व गढ़ीवा खदान से निकलने वाले ओवर लोड वाहन चालकों पर पुलिस प्रशासन की कार्यवाही का तनिक भी भय देखने को नहीं मिल रहा है।

बीती रात किशनपुर थाना क्षेत्र की मंझगवा व गढ़ीवा खदान से होने वाले मोरंग के ओवर लोड परिवहन की लगातार अखबारों व शोसल मीडिया में प्रकाशित व प्रसारित हो रही खबरों को संज्ञानरत रखते हुए उपजिलाधिकारी प्रह्लाद सिंह व सी ओ अंशुमान मिश्रा ने ए आर टी ओ व पुलिस की संयुक्त टीम के साथ थाना क्षेत्र की विजयीपुर चौकी के पास शनिवार भोर पहर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए लगभग सात ओवर लोड मोरंग लदे वाहनों का ई चालान कर जुर्माना भरवाया।

पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गये अभियान से वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया।

बहुत से वाहन चालकों ने विजयीपुर चौकी के पास प्रशासनिक टीम की मौजूदगी की पूर्व सूचना मिलने से अपने अपने वाहनों को आस पास के गाँव मे खड़ा कर दिया था।

जो कि प्रशासनिक अमले के  वापस लौटने पर अपने गंतब्य की ओर गये।

प्रशासनिक कार्यवाही के बाद क्षेत्रीय सड़को पर कुछ घण्टों के लिये मोरंग लदे वाहनों का परिवहन एकदम ठप हो गया। हलांकि कुछ घण्टों बाद ही ओवर लोड वाहन दुगुनी गति से सड़कों पर फर्राटा भरते हुए देखे गये।

क्षेत्रीय लोगों ने तो प्रशासनिको द्वारा की गई कार्यवाही को ही महज औपचारिकता करार दिया है।

मामले के बावत उपजिलाधिकारी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि ये अभियान अनवरत रूप से तब तक चलाया जाएगा। जब तक सड़को पर  ओवर लोड बिल्कुल बन्द नहीं हो जाएगा।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *