पैमाइश के दौरान राजस्व व पुलिस टीम पर हमला करने वाले 09 अभियुक्त गिरफ्तार

पैमाइश के दौरान राजस्व व पुलिस टीम पर हमला करने वाले 09 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ


13.11.2020


रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी


पैमाइस के दौरान राजस्व व पुलिस टीम पर हमला करने वाले 09 अभियुक्त गिरफ्तार


दिनांक 11.11.2020 को थानाक्षेत्र लालगंज के डीहमेंहदी बाबूगंज में पैमाइश हेतु राजस्व टीम के साथ ही शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस टीम भी गई थी। पैमाइस के दौरान आवेदक प्रथम पक्ष अतीफ अहमद आदि तथा राजस्व टीम पर द्वितीय पक्ष के नवाब हुसैन आदि द्वारा हमला कर दिया गया, बीच-बचाव करने पर उपरोक्त हमलावरों द्वारा पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया गया था। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 790/20 धारा 147, 148, 149, 308, 323 भादवि व मु0अ0सं0 791/20 धारा 147, 332, 352, 323 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना लालगंज के व0उ0नि0 राम आधार सिंह मय हमराह द्वारा उक्त अभियोग से सम्बन्धित 09 अभियुक्तों को थानाक्षेत्र के बाबूगंज चौराहा से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-01. नवाब हुसैन पुत्र मुस्तकीम हुसैन नि0 डीह मेंहदी बाबूगंज थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।02. बदशाह पुत्र मुस्तकीम हुसैन नि0 डीह मेंहदी बाबूगंज थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़़।03. फकरे आलम पुत्र इसरार नि0 डीह मेंहदी बाबूगंज थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़़।04. मुन्ना उर्फ शौबाज पुत्र मुस्ताक अहमद नि0 डीह मेंहदी बाबूगंज थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।05. अब्दुल्ला पुत्र इरसाद नि0 डीह मेंहदी बाबूगंज थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।06. अतीक खान पुत्र अंसार खान नि0 चमरुपुर शुक्लान थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।07. अब्बूसाद खान पुत्र अंसार खान नि0 चमरुपुर शुक्लान थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।08. मो0 शकील अहमद पुत्र मो0 मकबूल अहमद नि0 चमरुपुर शुक्लान थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।09. कैफरान पुत्र साबिर खान नि0 डीहमेंहदी, बाबूगंज थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़। अभियुक्त अतीक, अब्बूसाद, मो0 शकील व कैफरान थाना लालगंज के मु0अ0सं0- 794/20 धारा 147, 148, 149, 307, 308, 323, 324, 504, 506 भादवि से भी सम्बन्धित वांछित अभियुक्त हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *