प्रतापगढ में शराब पीने से हुई मृत्यु की घटना से सम्बंधित 05 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ में शराब पीने से हुई मृत्यु की घटना से सम्बंधित 05 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ 


01.04.2021


रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी 



प्रतापगढ में शराब पीने से हुई मृत्यु की घटना से सम्बन्धित 05 अभियुक्त गिरफ्तार



  पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ आकाश तोमर के कुशल निर्देशन में थाना उदयपुर पुलिस व स्वाट टीम प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र उदयपुर के ग्राम कटरिया में जहरीली शराब पीने से हुई मृत्यु की घटना के सम्बन्धित 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 71/21 धारा 147, 304, 272, 273, 504 भादवि, 60ए आबकारी अधिनियम एवं 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5, 3(2)5ए एससी/एसटी एक्ट।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

01. डब्बू सिंह पुत्र दल बहादुर सिंह नि0 कटरिया थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़।

02.कपिल पुत्र दल बहादुर सिंह नि0 कटरिया थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़।

03.अशोक पुत्र शिवराज नि0 कटरिया थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़।

04.बाबूलाल पुत्र कामता प्रसाद नि0 कटरिया थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़।

05.घमण्डू सिंह उर्फ जय प्रकाश सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह नि0 राकी थाना उदयपुर प्रतापगढ़।प्रकाश में आये/फरार अभियुक्त का विवरण-

01. पवन कुमार पुत्र कामता नाथ नि0 आहर बीहर थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़।02. शेरू पुत्र शंकर सरोज नि0 कटरिया थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़।03. 05-06 अज्ञात। बरामदगी-01. 71 शीशी मिलावटी अवैध देसी शराब।वादी सुभम कुमार कोरी पुत्र राकेश कुमार कोरी नि0 कटरिया थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 30.03.2021 की शाम को मेरे गांव कटरिया में डब्बू सिंह तथा उनके भाई कपिल सिंह ने जहरीली शराब बितरित की थी जिसके कारण मेरे चाचा राम मिलन कोरी तथा गांव के प्रदीप कोरी, दिलीप कोरी व ग्राम रतियापुर के रामपाल सरोज, ग्राम आहर बीहर के राजकुमार प्रजापति एवं ग्राम राकी के सिद्धनाथ की मृत्यु हो गई तथा कुछ लोग बीमार हो गये जिनका उपचार चल रहा है। डब्बू सिंह और कपिल सिंह के साथ पवन सिंह, बाबूलाल, अशोक कोरी, शेरू, घमण्डू सिंह व 05-06 अन्य व्यक्ति जिन्हे मै नही जानता के द्वारा जहरीली शराब तैयार कर बिक्री की जाती है। वादी की इस तहरीर पर थाना उदयपुर में मु0अ0सं0 71/21 धारा 147, 304, 272, 273, 504 भादवि, 60ए आबकारी अधिनियम एवं 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5, 3(2)5ए एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। 

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़  आकाश तोमर द्वारा उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये कड़े निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश कुमार द्विवेदी के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 01.04.2021 को थाना उदयपुर के उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह व स्वाट टीम प्रतापगढ़ द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र उदयपुर के अठेहा पेट्रोल पम्प के पास से जहरीली शराब के मुकदमें से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों बाबूलाल व अशोक कुमार को 07 शीशी अवैध मिलावटी देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों की निशान देही पर उक्त पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र उदयपुर के आहर बीहर में स्थित चक्की के पास से उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त डब्बू सिंह व कपिल सिंह उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।

 गिरफ्तार अभियुक्त डब्बू सिंह व कपिल सिंह ने बताया कि मिलावटी जहरीली शराब हमारे साथी पवन सिंह पूर्व प्रधान आहर बीहर तथा अन्य साथियों के द्वारा मिलावट करके तैयार की जाती है जिसमें घमण्डू तथा तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति भी उसका सहयोग करते हैं। हम चारांे लोग( डब्बू, कपिल, बाबूलाल व अशोक) तथा हमारे एक साथी शेरू ने मिलकर दिनांक 30.03.2021 को गांव के लोगों को उक्त मिलावटी शराब बांटी थी, जिससे कइ लोगों की मृत्यु हो गई तथा कई लोग बीमार हो गये। अभियुक्त डब्बू सिंह की निशानदेही पर घमण्डू सिंह को पवन सिंह की राइस मिल के पास से गिरफ्तार किया गया है। 

 गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर थानाक्षेत्र उदयपुर के कटरिया गांव में स्थित एक कुएं से 64 शीशी अवैध मिलावटी देसी शराब बरामद किया गया। पुलिस टीम- उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 शमशेर आलम, मु0आ0 चन्द्रभान यादव, आरक्षी सलमान अहमद, आरक्षी रवि प्रकाश यादव, म0आरक्षी विद्या सिंह व म0आरक्षी हिमांशी सिंह थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़।

प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह, मु0आरक्षी तहसीलदार तिवारी, मु0आरक्षी जाहिद खान, मु0आरक्षी पंकज दूबे, मु0आरक्षी महेन्द्र प्रताप, मु0आरक्षी सुरेश सिंह, आरक्षी प्रवीण कुमार, आरक्षी अरविन्द दूबे, आरक्षी जागीर सिंह, आरक्षी राजेन्द्र कुमार, आरक्षी सत्यम यादव, आरक्षी चालक मु0आरक्षी राजेन्द्र प्रसाद सिंह स्वाट टीम प्रतापगढ़।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *