पेड़-पौधों को संतान की तरह सेवित करें-राज्यमंत्री

पेड़-पौधों को संतान की तरह सेवित करें-राज्यमंत्री
पी पी एन न्यूज
( कमलेन्द्र सिंह)
खागा/फ़तेहपुर
प्रदेश के खाद एवं रसद राज्य मंत्री ने कहां है कि पर्यावरण के लिए पेड़-पौधे अति आवश्यक हैं। हमें पेड़-पौधों को संतान की तरह सेवित और पल्लवित करना चाहिए क्योंकि पर्यावरण प्रदूषण आज विश्व की बड़ी समस्या के रूप में सामने खड़ी है।प्रदेश की योगी सरकार ने करोड़ों पेड़ लगाने का लक्ष्य पूरा कर एक इतिहास बनाया है।
राज्यमंत्री ने तहसील क्षेत्र के हथगाम नगर में नगर पंचायत की ओर से आयोजित बृहद पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के कार्यक्रम में भाग लिया और अपने कर-कमलों से पौध रोपित किए।बाद में अधिशासी अधिकारी मोहनी केसरवानी ने उन्होंने पौधा भेंटकर सम्मानित किया। राज्य मंत्री के साथ उप जिलाधिकारी प्रहलाद सिंह अधिशासी अधिकारी मोहनी केसरवानी थाना प्रभारी आदित्य कुमार सिंह आदि अधिकारियों ने भी पौध रोपित किए।पौधरोपण का कार्यक्रम नगर के देवदास तालाब पर स्थित नगर पंचायत की भूमि पर हुआ।बाद में पत्रकारों से बात करते हुए राज्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि जनपद में लक्ष्य से भी अधिक पौध रोपित किए गए हैं जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पूरे प्रदेश में करोड़ों पौधे लगाए गए।जनपद में 35 लाख से भी अधिक पौधे रोपित किए गए जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अब तक की सरकारों ने पेड़ की अंधाधुंध कटाई करने की जो छूट दे रखी थी,उससे पर्यावरण जनपद का भी बुरी तरह असंतुलित हो गया है।भाजपा सरकार अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को पूरा कर रही है। इस मौके पर उन्होंने सभासदों से अनुरोध किया कि वे आपात बैठक बुलाकर बीपी पावर वित्तीय पावर अपने हाथ में लेने की का प्रयास करें ताकि विकास कार्य संपन्न हो सके इस अवसर पर उन्होंने उपजिलाधिकारी पहलाद सिंह से को निर्देश देते हुए कहा कि देवदास तालाब में बाउंड्रीवाल के नाम पर लाखों रुपए की हेराफेरी की रिकवरी की जाए और संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध आरसी काटी जाए।इस संदर्भ में उन्होंने जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह से भी वार्ता की।
एक सवाल के जवाब में श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में रोपित गए पेड़-पौधों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत प्रशासन को जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर,भाजपा नेता राजेश सिंह,मुन्नू सिंह प्रधान,नामित सभासद महेश कुमार साहू मुन्ना,सभासद अंजनी किशोर बाजपेई,मो0 उमर मुन्ना कुरैशी,मो0 खुशनूर,सफाई नायक आशुतोष तिवारी,संतोष कुमार,अश्विनी कुमार अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे।
Comments