आक्सफैम इंडिया एवं विज्ञान फाउन्डेशन ने निजी विद्यालयों पर नियंत्रण के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
- Posted By: Alopi Shankar
- राज्य
- Updated: 25 September, 2020 20:32
- 829

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ प्रयागराज
रिपोर्ट - धीरज शर्मा
आक्सफैम इंडिया एवं विज्ञान फाउन्डेशन ने निजी विद्यालयों पर नियंत्रण के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
प्रयागराज। 25 सितंबर को निजी विद्यालयों पर नियंत्रण के सन्दर्भ में निजी विद्यालयों के कोविड 19में विद्यालयों द्वारा संचालित निजी स्कूलों में बन्द होने एवं क्लास न चलने के बावजूद फीस वसूली करने तथा नये एडमिशन लेने में मनमानी वसूली के खिलाफ आक्सफैम इंडिया एवं विज्ञान फाउन्डेशन के सहयोग से प्रयागराज जिले के मेजा विधान सभा के कठौली गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों को सरकारी विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने की अपील कर सरकारी विद्यालयों के फायदे बताते हुए निजी विद्यालयों पर नियंत्रण रखने के लिए प्रेरित किया गया।
Comments