बृद्धजन दिवस पर बुजुर्गो को वस्त्र , फल और मिष्ठान्न हुआ वितरित
- Posted By: Dinesh Kumar
- राज्य
- Updated: 2 October, 2024 03:52
- 1712

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
बृद्धजन दिवस पर बुजुर्गो को वस्त्र फल मिष्ठान्न वितरित
कौशाम्बी। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस दिनाँक-01.10.2024 के अवसर पर बृद्धजन आश्रम ओसा में कार्यक्रम आयोजित कर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस धूमधाम से मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आश्रम के बुजुर्गो को वस्त्र एवं फल, मिष्ठान्न आदि आश्रम संचालक आलोक द्वारा वितरित किया गया है।
इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता मंडार भी मौजूद रही। अधिकारियों ने वृद्ध जनों का हाल-चाल जाना और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Comments