राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराया जाए-- नीरज कुमार त्रिपाठी
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 13 April, 2022 22:19
- 448

प्रतापगढ
13.04.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराया जाये- नीरज कुमार त्रिपाठी
प्रतापगढ़। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मई 2022 के सम्बन्ध में जनपद न्यायालय के सभागार कक्ष में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय शंकर पाण्डेय के निर्देशन में जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ नोडल अधिकारी लोक अदालत आलोक द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज कुमार त्रिपाठी ने सभी न्यायिक अधिकारियों से अपेक्षा करते हुये कहा कि सभी न्यायिक अधिकारी अपने न्यायालय से अधिक से अधिक मामलें चिन्हित करें ताकि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराया जा सके। बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार द्वितीय, सिविल जज सी0डि0 प्रदीप कुमार शुक्ला, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा मिश्रा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुण्डा निधि यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट कुण्डा किसा जहीर, अपर सिविल जज जू0डि0 ललिता यादव वर्चुअल द्वारा एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Comments